जेएससीए ओवल, रांची में वैभव सूर्यवंशी की आंधी, 36 गेंदों में शतक और 18 हिटिंग का जलवा

नई दिल्ली.
 भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. अंडर19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की है. बुधवार (24 दिसंबर) को लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया. समस्तीपुर के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची में सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ दिया. सूर्यवंशी बिहार की विजय हजारे ट्रॉफी टीम के उपकप्तान हैं.

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे के पहले दिन पहली ही पारी में आई. उन्होंने सिर्फ 36 बॉल का सामना करते हुए 10 चौके और 8 छक्के की मदद से ये शतक पूरा किया. 12वें ओवर में बिहार के उप कप्तान ने एक रन लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की. अनमोलप्रीत ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद में 21 दिसंबर 2024 को पंजाब के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 100 रन पूरे किए. इस मुकाबले में अनमोलप्रीत 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है. पूर्व दिल्ली कैपिटल्स स्टार ने 8 अक्टूबर 2023 को एडिलेड में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे.

वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज भी हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी की उम्र 24 दिसंबर 2025 तक 14 साल और 272 दिन है.

admin

Related Posts

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

रायपुर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी…

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत