हॉकी इंडिया लीग: भरोसे की जीत, सूरमा हॉकी क्लब पुराने नेतृत्व के साथ उतरेगा मैदान में

नई दिल्ली
हॉकी इंडिया लीग के अगले संस्करण के लिए सूरमा हॉकी क्लब अपने नेतृत्व में परिवर्तन नहीं करेगी। पुरुष टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के हाथ में है, जबकि महिला टीम की को-कैप्टन गोलकीपर सविता पुनिया और मिडफील्डर सलीमा टेटे हैं। हॉकी इंडिया लीग में सूरमा हॉकी क्लब के कप्तान के रूप में रिटेन किए जाने के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “इस टीम का नेतृत्व करना हमेशा खास होता है। पिछले सीजन में तीसरे स्थान पर रहने से पता चला कि हम क्या कर सकते हैं, और इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है। टीम मजबूत हुई है, और मुझे विश्वास है कि हमारे पास श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेहतरीन और संतुलित टीम है। हम इस सीजन में टीम के लिए सब कुछ देने के लिए तैयार हैं।”

सविता पुनिया ने कहा, “सलिमा और मैं अलग-अलग खूबियां लेकर आते हैं, लेकिन हमारा मकसद एक ही है, टीम को भरोसे और विश्वास के साथ लीड करना। हम इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं। हमारा फोकस टीम में एक मजबूत, सकारात्मक संस्कृति बनाने पर है, जहां हर खिलाड़ी कॉन्फिडेंट और मजबूत महसूस करे। जब कोई टीम एक-दूसरे के लिए खेलती है और सबकी एकता पर विश्वास करती है, तो नतीजे मिलते हैं, और हम इस सीजन में इसी सोच के साथ उतरेंगे।”

सलीमा टेटे ने कहा, “सविता के साथ कप्तानी साझा करना मेरे लिए बेहद खास है। उनका अनुभव और उन्होंने खेल का जो स्तर तय किया है, वे हम सभी को हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। एक टीम के तौर पर, हमने पिछले सीजन से बहुत कुछ सीखा है, और हम अपने खेल के हर हिस्से पर काम करते हुए पिछली गलतियों से सबक लेते हुए गंभीरता से आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “अब हम जानते हैं कि आखिर तक जाने के लिए क्या करना होगा, और हम इस सीजन में वह आखिरी कदम उठाने और ट्रॉफी घर लाने के लिए पक्के इरादे से उतरने वाले हैं। हमें यकीन है कि मुकाबले कड़े होंगे, लेकिन हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और हर गेम में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।”

पुरुषों की टीम भी 4 जनवरी को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी इंडिया लीग के डिफेंडिंग चैंपियन श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना करेगी। पुरुषों का टूर्नामेंट चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में होगा। वहीं सूरमा हॉकी क्लब की महिला टीम 29 दिसंबर को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। पूरा टूर्नामेंट रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में होस्ट किया जाएगा।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा