क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद फिर छाई भारतीय टीम, जेमिमा रोड्रिग्स और टीम ने तोड़े रिकॉर्ड

 विशाखापत्तनम
भारत और श्रीलंका की महिला टीम्स के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर(रविवार) को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 23 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है.

भारतीय टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स की अहम भूमिका रही. जेमिमा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. स्मृति मंधाना (25 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 15 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया. जेमिमा ने पहले स्मृति के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. फिर उन्होंने कप्तान कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 55 रन जोड़े.

♦ महिला टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम की ओर से किसी मुकाबले में दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारियां हुई.

♦ जेमिमा रोड्रिग्स का विमेंस टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ ये चौथा अर्धशतक रहा. जेमिमा श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाली भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुकी हैं. मिताली राज ने भी श्रीलंका के खिलाफ चार मौकों पर ये मुकाम हासिल किया था. जेमिमा ने स्मृति मंधाना को पछाड़ दिया, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े हैं.

श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20I में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर (भारतीय)
4- जेमिमा रोड्रिग्स (14 पारियां)*
4- मिताली राज (14 पारियां)
3- स्मृति मंधाना (21 पारियां)
2- हरमनप्रीत कौर (20 पारियां)

♦ अपनी 25 रनों की इनिंग्स के दौरान स्मृति मंधाना ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे किए. स्मृति ऐसी दूसरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 इंटनरनेशनल में ये उपलब्धि हासिल की है. स्मृति न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स (4716 रन) के क्लब में शामिल हो गई हैं. हालांकि गेंदों के हिसाब से स्मृति ने सबसे कम समय में यह कारनामा किया है. स्मृति ने 3227 गेंदों में चार हजार रन पूरे किए. जबकि बेट्स ने 4000 रन बनाने के लिए 3675 गेंदें खेली थीं.

महिला T20I में सर्वाधिक रन
4716- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
4007- स्मृति मंधाना (भारत)
3654- हरमनप्रीत कौर (भारत)
3473- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
3431- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)

♦ भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में चार कैच टपकाए. तीसरी बार विमेंस टी20  इंटरनेशनल में ऐसा हुआ है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने एक मैच में इतने कैच टपकाए.

विमेंस टी20I मैच में सबसे अधिक कैच ड्रॉप (भारत)
4 बनाम पाकिस्तान, प्रोविडेंस, 2018 विश्व कप
4 बनाम श्रीलंका, मेलबर्न, 2020 विश्व कप
4 बनाम श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2025

admin

Related Posts

होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

मुंबई स्क्वाश के दिग्गज खिलाड़ी रामित टंडन की नजरें इस साल सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी फॉर्म के शीर्ष पर होने के ‘बड़े लक्ष्य’ पर टिकी…

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

नई दिल्ली भारतीय महिला कुश्ती के 53 किग्रा वर्ग में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सोनीपत में पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा