असामान्य हालात में भी संपर्क कायम, पीएम मोदी ने फोन से रैली को किया संबोधित, बंगाल से मांगी माफी

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर में रैली में पीएम मोदी खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाए। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से वहां लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया और फिर जनता से माफी मांगते हुए कहा कि मैं वहां आ ही गया था लेकिन खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाया। पीएम ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि जब वह वहां आएंगे तो फिर पूरी तरह से बंगाल के विजन के ऊपर जनता से बात करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन के जरिये रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस उनका और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चाहे जितना विरोध करे लेकिन पश्चिम बंगाल की प्रगति नहीं रुकनी चाहिए। उनकी सरकार का उद्देश्य पिछड़ेपन से जूझ रहे बंगाल के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना है। पीएम मोदी ने हाल के समय में बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार चुना के नतीजों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने बिहार की जनता से कहा कि वह एक बार राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने का अवसर दें। पीएम ने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ममता सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों का समर्थन कर रही है। ममता दीदी एसआईआर का विरोध कर रही हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं और इन घुसपैठियों की पहचान को छिपाना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता को त्रिपुरा का उदाहरण देते हुए कहा कि त्रिपुरा में एक समय तक वामपंथियों का शासन था, जिनके राज्य में त्रिपुरा लगातार पिछड़ता चला गया है। अब, जब से वहां पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई है, तभी से त्रिपुरा तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल पिछड़ रहा है। पीएम ने कहा, “त्रिपुरा में भी वामपंथियों का शासन था, वह गए और भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई, इसके बाद आप देखिए कि त्रिपुरा लगातार आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में भी वामपंथियों का शासन था। उनके जाने के बाद लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने वामपंथियों के रास्ते पर चलते हुए, उनके ही लोगों को अपने में समाहित कर लिया और बंगाल का हाल और भी ज्यादा बुरा कर दिया।”

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह रैली स्थल पर पहुंचने वाले थे, लेकिन मौसम ने ऐसा नहीं होने दिया। ऐसे में वह जल्दी ही एक बार फिर से नादिया आएँगे और जनता के सामने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए अपने विजन को रखेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी खराब मौसम की वजह से रैली स्थल पर नहीं पहुंच पाए। बाद में खबरें आईं थी कि पीएम मोदी सड़क के रास्ते रैली स्थल पर पहुंच सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। पीएम के न आने की खबर सुनकर वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा संभाल लिया गया।

admin

Related Posts

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद की शपथ के करीब तारिक रहमान, 4 साल की उम्र की जेल से पहुंचे राष्ट्रीय नेता तक

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती दिख रही है. मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया है और…

टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को हरी झंडी, हिमाचल कैबिनेट ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में लिए बड़े निर्णय

शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 और आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर