राज्यमंत्री गौर ने किया 1.18 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन

भोपाल.
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को वार्ड 65 और 68 में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि हर रहवासी तक बुनियादी सुविधाएं और नागरिक उपयोग की संरचनाओं की पहुंच हो। ओपन जिम, सड़क और सामुदायिक सुविधाएं न सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 65 स्थित आईटीआई स्टाफ कैंपस में बाउंड्री वॉल, पाथवे निर्माण, ओपन जिम इक्विपमेंट तथा सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत लगभग 27 लाख रुपये है। इसके अलावा गीत गणेश कॉलोनी में बाउंड्री वॉल निर्माण, सांस्कृतिक मंच एवं शेड तथा जिम इक्विपमेंट लगाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं सागर स्टेट कॉलोनी में पेविंग ब्लॉक, सौंदर्यीकरण और ओपन जिम इक्विपमेंट के कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत लगभग 37 लाख रुपये है।

वार्ड 68 के अयोध्या नगर एवं सेक्टर पार्क में पेविंग ब्लॉक, एन सेक्टर में चबूतरा एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने स्थानीय रहवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। रहवासियों ने गलियों में सड़क पर अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया, जिस पर मंत्री श्रीमती गौर ने तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

सचिदानंद नगर और किरण नगर में सीसी रोड, सुखसागर फेस-1 में सीसी रोड तथा भवानी कैंपस फेस-2 में शेड एवं चबूतरा निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। वार्ड 68 के इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 53 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती उर्मिला मोर्य,  लव कुश यादव,  भीकम सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्रदान की गई है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड