एंड्रायड को ऐसे रखें सेफ

 

स्मार्टफोन और अन्य मोबाइल डिवाइस आज हर किसी के लिए लाइफलाइन जैसे हो गए हैं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल लोग न सिर्फ एक-दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए करते हैं, बल्कि ये अब दैनिक जीवन की तमाम जरूरी एक्टिविटीज, जैसे-फिटनेस, न्यूज, इंटरनेट, पेशेगत कामकाज से भी जुड़ गए हैं। आपके मोबाइल फोन में फोटो, करियर इंफॉर्मेशन, हॉबीज, कॉन्टैक्ट, एंटरटेनमेंट और शॉपिंग प्रिफरेंस आदि के रूप में बेशकीमती अंडर-प्रोटेक्टेड डिजिटल एसेट रखे होते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने इस संसाधन को चोरी और मालवेयर से बचाकर रखें। आइए जानते हैं कि आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कैसे सुरक्षित बना सकते हैं…

स्मार्टफोन को सीक्रेट पिन से रखें लॉक:- सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि आपके फोन तक आपके अलावा किसी और की पहुंच न हो। इसलिए आपको अपने फोन को पिन या किसी पैटर्न कोड से लॉक रखना चाहिए। इसके लिए अपने डिवाइस की सेटिंग में जाएं और लॉक स्क्रीन का विकल्प देखें। स्क्रीन लॉक ऑप्शन में आपसे यह पूछा जाएगा कि आप पिन चाहते हैं, पैटर्न या कोई पासवर्ड।

खोए फोन को तलाशने की सुविधा:- यदि आपका मोबाइल डिवाइस कहीं गायब हो जाता है, तो आप गूगल मैप की मदद से अपने फोन की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। यही नहीं, आसपास के ऐसे लोकेशन पर पहुंच कर आप एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद से अपने डिवाइस को फुल वॉल्यूम में पांच मिनट तक रिंग भी करा सकते हैं। इस सुविधा से आप मैप पर यह देख सकते हैं कि आपका फोन कहां है। इससे आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस को दूर से ही लॉक कर सकते हैं, रिंग कर सकते हैं या चाहें तो सारे डेटा इरेज कर सकते हैं। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए गूगल सेटिंग-लोकेशन में जाएं और इसके बाद एक्सेस लोकेशन ऑप्शन चुनें। इसके लिए आपको रिमोट डिलीशन और लॉकिंग को ऑन करना होगा। आप किसी पर्सनल कंप्यूटर की मदद से भी अपने स्मार्ट फोन के डेटा डिलीट कर सकते हैं।

शेयर्ड यूजर्स के लिए एक्सेस को रखें लिमिटेड:- एंड्रॉयड 4.3 या उससे ऊंचे वर्जन के टैबलेट के लिए आप रेस्ट्रिक्टेड प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग आपके सभी गेम या ऐप तक न पहुंच सकें। इसके लिए सेटिंग में जाएं और अपने फोन के लिए यूजर्स को सलेक्ट करें।

संदिग्धएप से सुरक्षित रखें फोन:- आपके फोन में गूगल प्ले से आने वाले किसी भी ऐप को गूगल स्कैन करता है और हानिकारक ऐप को ब्लॉक कर देता है। कोई ऐप यदि किसी अज्ञात लोकेशन से आता है, तो एक पॉप-अप दिखेगा, जो आपसे यह कहेगा कि फाइल को स्कैन करें और यह सुनिश्चित करें कि वह आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित हो।

गूगल प्ले से परचेज को करें कंट्रोल:- एपल और अमेजन की तरह ही गूगल को भी एक्सिडेंटल परचेज की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए आप गूगल प्लेज में एक पासवर्ड का विकल्प चुन सकते हैं, जो हर आधे घंटे पर या जब भी कुछ खरीद होती हो, तो पासवर्ड मांगे।

शेयर्ड एप को फिल्टर करें:- आप एप्स को फिल्टर करने के लिए पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं और चार एप रेटिंग लेवल डिस्प्ले करने का विकल्पि चुन सकते हैं। इससे सिर्फ वही ऐप डाउनलोड होंगे, जो आपके लिए उपयुक्त हैं।

सेफ सर्च ऑप्शन को इनेबल करें:- अगर आपका डिवाइस आपके बच्चे इस्तेमाल करते हैं, तो उसे सेफ सर्च इनेबल कर ज्यादा किड्स फ्रेंडली बनाएं। गूगल के होमपेज में सर्च सेटिंग में जाकर आप ऐसा कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

सिल्की और शाइनी बालों के लिए शैंपू से पहले अपनाएं तेल लगाने की यह सही तकनीक

अगर बाल जड़ से मजबूत न हों, तो हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आपको एक हफ्ते में सिर्फ…

सत्तू के शरबत की आसान रेसिपी और इसके बेमिसाल सेहत लाभ

गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और आप हर वक्त थके डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. गर्मी में लू लगने का खतरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल