स्टोक्स और आर्चर की शानदार बैटिंग, एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड 213/8 पर

एडिलेड 
 ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 45 और जोफ्रा आर्चर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया। शीर्ष क्रम एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहा। बेन डकेट 29, जो रूट 19, हैरी ब्रूक 45 और जेमी स्मिथ 22, सभी को शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सका। 

इंग्लैंड ने अपने 8 विकेट 168 रन पर गंवा दिए थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला कर सके हैं। स्टोक्स अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और 151 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टोक्स को जोफ्रा आर्चर का साथ मिला है। आर्चर 48 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच नौंवे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने 2-2, जबकि कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 371 रन पर समाप्त हुई थी। मिचेल स्टार्क 54 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड 14 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले दिन एलेक्स कैरी ने 106 और उस्मान ख्वाजा ने 82 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोश टंग ने 1 विकेट लिए।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज