MP का लाल IPL में: अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

अशोकनगर 
 कभी अशोकनगर जैसे छोटे से शहर की गलियों के मैदानों में क्रिकेट का हुनर दिखाने वाला 22 वर्षीय अक्षत रघुवंशी अब विश्व की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग IPL में जौहर दिखाएगा. उसे मंगलवार को हुई आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम के प्रबंधकों ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है. मंगलवार शाम जैसे ही यह सूचना शहर में आई तो खुशी की लहर दौड़ गई.

घर के बाहर हुई आतिशबाजी
आईपीएल नीलामी में खिलाड़ी अक्षय का नाम आने के बाद अक्षत के घर पहुंच कर सैकड़ों लोगों ने उनके माता-पिता और परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दीं. इसी दौरान सेन तिराहे पर स्थित उनके मकान के बाहर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया. घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने उनके माता-पिता और परिजनों को मिठाई खिलाते हुए खुशियां मनाईं.

शाहबाजपुर के छोटे किसान का बेटा है अक्षत
मूल रूप से अशोकनगर जिले के शाहबाजपुर गांव के किसान केपी रघुवंशी का 22 वर्षीय बेटा अक्षत रघुवंशी बीते कुछ वर्षों से क्रिकेट में नए पायदान चढ़ रहा है. अपनी प्रारंभिक शिक्षा अशोकनगर में ही लेने के बाद अक्षत को उसके पिता ने क्रिकेट में रुचि देखते हुए इंदौर की एक क्रिकेट अकादमी में प्रवेश दिलाया था. इसके बाद अक्षत ने पलट कर नहीं देखा. कई प्रतिष्ठित क्रिकेट टीमों की ओर से खेलते हुए अक्षत ने बीते वर्षों में जब रणजी ट्रॉफी को मध्य प्रदेश की टीम ने जीता, तो इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए अक्षत ने अहम भूमिका निभाई थी. 

यहां तक पहुंचने वाला अशोकनगर का पहला खिलाड़ी अक्षत
इसके बाद उसे मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम में अंडर 24 का कप्तान बनाया गया. हाल ही में हुई एक डोमेस्टिक लीग में अक्षत का प्रदर्शन शानदार रहा. जिससे उसने हर किसी का ध्यान खींचा. यही वजह रही कि जब आगामी आईपीएल लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो उसे 2.20 करोड़ जैसी बड़ी रकम चुकाकर लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया. अक्षत की इस सफलता पर उसके परिजनों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. यह पहली बार है कि क्रिकेट में अशोकनगर का कोई खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचा है.

बचपन से ही था क्रिकेट का शौक
अक्षत के पिता केपी रघुवंशी ने बताया कि, ''हमारे बेटे को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. वह हमेशा ही हमसे क्रिकेट के बारे में ही बात करता था. हमारा सपना है कि वह इंडिया क्रिकेट टीम में खेले.'' वहीं, अक्षत की मां अनुसूइया रघुवंशी ने भी बताया कि, "अक्षत को जब पता चला की उसे लखनऊ की टीम ने खरीद लिया है तो सबसे पहले उसने हमसे फोन पर बात की. हमें बेहद खुशी है कि हमारा बेटा इस मुकाम तक पहुंचा है. जल्द ही हम उसे इंडिया क्रिकेट टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं.'' वहीं, अक्षत के पिता केपी रघुवंशी के मित्रों से उसने वीडियो कॉल पर भी बात की.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी