विधानसभा के ऐतिहासिक पलों की झलक: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर विधानसभा के इतिहास और प्रदेश के विकास पर आधारित है प्रदर्शनी

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल” प्रदर्शनी का फीता खोल कर शुभारंभ किया। उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के एलबम का भी लोकार्पण किया और प्रदर्शनी के चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने ऐतिहासिक, दुर्लभ चित्र संकलन और प्रस्तुतिकरण की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र के 70 वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशकों की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के 135 दुर्लभ चित्रों का संयोजन किया गया है। इसी तरह जनसंपर्क विभाग द्वारा विधानसभा प्रांगण में 90 पेनलों की आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है।

 

admin

Related Posts

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन भवन में अत्याधुनिक आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह पहल वन विभाग में नवाचार…

28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति एवं वाहन जब्त तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे