अब सफर होगा आसान: मचिमिपटनम–अजमेर स्पेशल ट्रेन शुरू, MP के यात्रियों को बिना झंझट सीधी यात्रा

भोपाल
यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा भोपाल मंडल होकर मचिमिपतनम-अजमेर के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी और भोपाल स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

21 दिसंबर 2025 को करेगी प्रस्थान
गाड़ी संख्या 07274 मचिमिपतनम-अजमेर स्पेशल मचिमिपतनम से 21 दिसंबर 2025 को सुबह 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 23.00 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन 00.55 बजे भोपाल आगमन के बाद आगे बढ़ते हुए 15.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07275 अजमेर-मचिमिपतनम स्पेशल अजमेर से 28 दिसंबर 2025 को सुबह 08.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 21.10 बजे भोपाल तथा 23.30 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 09.30 बजे मचिमिपतनम पहुंचेगी।
 
ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 2 एसी टू टियर, 2 एसी थ्री टियर, 10 शयनयान, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें।

admin

Related Posts

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें