प्लेसमेंट में चमकी यूपी की यह यूनिवर्सिटी, हाई-पैकेज ऑफर्स से छात्रों का भविष्य हुआ मजबूत

गोरखपुर 
उत्तर प्रदेश के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 194 विद्यार्थियों को अलग-अलग मल्टी इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। इन छात्रों को तीन से 13 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर किया गया है। इसके बाद से इस सत्र में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या 426 पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।
 
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एक्सेंचर में कुल 80 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट का लाभ मिला है। इनमें 47 छात्रों को 6.5 लाख और 33 को 4.5 लाख रुपये का पैकेज मिला है। फिन्नेबल में सात छात्रों को प्लेसमेंट का लाभ मिला है। इनमें एक को 13 लाख और छह को 12 लाख का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। हिंदुस्नात यूनिलिवर में दो छात्रों को 12.36 लाख, आदित्य बिड़ला ग्रुप में आठ विद्यार्थियों को 8.5 लाख और रजिस्टर करो में तीन को 7.8 लाख का पैकेज मिला है।

एरिक्सन में दो छात्रों को 7.15 लाख, ऑस्मासिस में दो और प्रिजर्वेक्स में नौ छात्रों को सात-सात लाख का पैकेज मिला है। इसके अलावा इंटर्न्स एलीट में 25, एचसीएल टेक में सात छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि टीसीएस, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू, हैवल्स, क्लाउडकीपर व टोरेंट समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां छात्रों के प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं
क्या बोले कुलपति

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो.जेपी सैनी ने बताया कि मौजूदा सत्र में 426 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल चुका है। इस बार भी देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं। एमएमएमयूटी की पूरी कोशिश है कि यहां से निकलने वाले हर विद्यार्थी को अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट मिले, जिससे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एमएमएमयूटी की पहचान बन सके।

 

admin

Related Posts

मिशन कर्मयोगी के माध्यम से तकनीक आधारित और कार्यकुशल प्रशासनिक व्यवस्था को मिल रही मजबूती

लखनऊ योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यकुशलता, डिजिटल दक्षता और प्रशासनिक क्षमता को लगातार मजबूत कर रही है। मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर…

2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा