कम कीमत में लंबा बैकअप: Realme के 7000mAh बैटरी फोन लॉन्च, पहली सेल में भारी छूट

नई दिल्ली

Realme Narzo 90 Series के दो स्मार्टफोन Narzo 90x और Narzo 90 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। फोन्स में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इससे यूजर्स को फोन्स के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। रियलमी के इन दोनों फोन्स में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने हैंडसेट्स में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी है। स्मार्टफोन पहली सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू है। फोन्स को कई वेरिएंट में लाया गया है।

Realme Narzo 90x में मिलती है बड़ी स्क्रीन
रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है, जो VC कूलिंग के साथ आता है। VC कूलिंग का मतलब है कि फोन गेमिंग के समय में भी ज्यादा गर्म नहीं होगा।

फोन का खास फीचर
स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम के साथ 10GB तक की डायनामिक रैम भी मिलती है। डायनामिक रैम का मतलब है कि फोन जरूरत पड़ने पर स्टोरेज का कुछ हिस्सा रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है।

AI Edit Genie के साथ आया फोन
कैमरे की बात करें तो Narzo 90x में 50MP का मेन रियर कैमरा है। इसमें AI एडिट जिनी (AI Edit Genie) जैसा फीचर भी हैं, जो आपकी तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Realme Narzo 90 है पतला और स्टाइलिश
Realme Narzo 90 में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max 5G चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6050mm² का बड़ा एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.79mm है।

फोन में मिलते हैं तीन कैमरे
इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी लगा है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन कई AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें AI एडिट जिनी, AI स्नैप मोड, AI लैंडस्केप, AI इरेजर और AI स्मार्ट इमेज मैटिन शामिल हैं।

एक चार्ज पर दो दिन चलेगी बैटरी
दोनों फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है। इनमें 60W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही, Narzo 90x में 6.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। फोन में सिंगल बॉटम-पोर्टेड स्पीकर है।

एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं दोनो फोन्स
रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर चलते हैं। इसके साथ 3 एंड्रॉइड OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोन्स के अन्य फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Realme Narzo 90x 5G की कीमत
फोन के 6GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 8GB + 128 GB वेरिएंट वाले की कीमत 15,499 रुपये है। इस फोन की सेल 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Realme Narzo 90 5G की कीमत
इस फोन के 6GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। यह फोन 24 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा।

पहली सेल में मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
Realme Narzo 90x पर पहली सेल में 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Realme Nazo 90 पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट होगा। दोनों फोन्स को realme.com और अमेजन से खरीद पाएंगे।

admin

Related Posts

हर दिन करें ये 5 आसान चीज़ें, और देखें कैसे ज़िंदगी की मुश्किलें 90% कम हो जाती हैं

क्या आप अपनी लाइफ से खुश हैं? ज्यादातर लोगों से अगर ये सवाल पूछा जाए तो अपनी लाइफ से जुड़ी सैकड़ों कमियां वो आपको गिना देंगे। कुल मिलाकर कहें तो…

Pixel 10a लॉन्च डेट हुई कंफर्म, सस्ता स्मार्टफोन होगा ये फीचर्स के साथ

नई दिल्ली  Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट Pixel 10a होगा. अब गूगल ने ऑफिशियली इस स्मार्टफोन के लुक को अनवील कर दिया है. साथ ही लॉन्चिंग डेट भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें