मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

नई दिल्ली 
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में भी हर किसी की नजरें दोनों टीमों के कप्तानों पर टिकी थी। दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद भारत ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अलग ही रुख अपनाया है। मैच चाहे किसी भी लेवर पर हो भारतीय खिलाड़ी ना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे हैं और ना ही किसी तरह की बातचीत कर रहे हैं। इस मामले में दखल देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जूनियर-लेवल क्रिकेट से पॉलिटिक्स को दूर रखने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि बीसीसीआई ने इस रिक्वेस्ट को नजरअंदाज कर दिया और भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।
 
इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले, एक PTI रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ICC U-19 क्रिकेट से राजनीति को दूर रखना चाहता था और उसने भारत से हाथ न मिलाने वाले अपने रुख को तोड़ने का आग्रह किया था। यह पॉलिसी सबसे पहले सितंबर में इसी शहर में सीनियर एशिया कप मैच के दौरान भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लागू की गई थी। बाद में इसी रुख को महिला वनडे वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप T20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में भी अपनाया गया था। हालांकि, ICC ने आखिरी फैसला BCCI पर छोड़ दिया, और कहा कि अगर यह पॉलिसी जारी रखनी है, तो मैच रेफरी को पहले से जानकारी देनी होगी।
 
रविवार को, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। जब पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, तो म्हात्रे उनके पीछे बिना हाथ मिलाए खड़े रहे। प्रेजेंटर से थोड़ी बातचीत के बाद, यूसुफ ने बिना आई कॉन्टैक्ट किए माइक्रोफोन म्हात्रे को दे दिया और सीधे डगआउट में चले गए।

बता दें, पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। बारिश की खलल के चलते मैच शुरू होने में देरी हुई, जिस वजह से यह मैच अब 49-49 ओवर का हो रहा है।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी