सल‍िल अरोड़ा का गजब का प्रदर्शन, SMAT 2025-26 में 125 रन बनाकर IPL नीलामी के लिए बने चर्चे का विषय

पुणे
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के सलिल अरोड़ा (Salil Arora) ने 45 गेंदों में नाबाद 125 रनों की जोरदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके जमाए. उनके शतक की बदौलत पंजाब ने झारखंड के खिलाफ पुणे में मौजूद डीवाई पाट‍िल एकेडमी, अम्बी में  न‍िर्धार‍ित 20 ओवरों में  235/6 रनों का स्कोर खड़ा किया. 

हालांकि खास बात यह रही कि इस स्कोर को झारखंड ने चेज भी कर दिया, पर सल‍िल अरोड़ा IPL के म‍िनी ऑक्शन से पहले फोकस में आ गए हैं. 

7 नवंबर 2002 को पंजाब के अमृतर में जन्मे सल‍िल अरोड़ा का कोई खास अनुभव नहीं है. उनका टी20 और फर्स्ट क्लास डेब्यू साल 2024 में हुआ था, वह विकेटकीप‍िंग भी करते हैं. लेकिन झारखंड के ख‍िलाफ इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान प्रभस‍िमरन सिंह कीप‍िंग कर रहे थे, ऐसे में वो बतौर ख‍िलाड़ी खेले. इस मुकाबले में पंंजाब के ल‍िए अभ‍िषेक शर्मा टीम इंड‍िया के ल‍िए बिजी होने के कारण नहीं खेल रहे थे, ऐसे में सल‍िल ने उनकी कमी नहीं खलने दी. 

अब तक (12 द‍िसंबर 2026 तक) सल‍िल अरोड़ा 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम 41.63 के एवरेज से 458 रन हैं. वहीं वो 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. इस मैच से पहले तक उनके नाम 6 टी20 मुकाबलों में 142 रन थे. लेकिन इस पारी से अब सल‍िल अरोड़ा न‍िश्च‍ित तौर पर आईपीएल के म‍िनी ऑक्शन में सभी टीमों के रडार पर रहेंगे. 

सल‍िल अरोड़ा का IPL में बेस प्राइज कितना 
सल‍िल ने खुद को विकेटकीपर कैटगरी में IPL ऑक्शन के ल‍िए रज‍िस्टर्ड करवाया है. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. खास बात यह है कि उनका बेस प्राइज महज 30 लाख रुपए है, ऐसे में 16 द‍िसंबर को आईपीएल नीलामी वाले दिन उन पर खूब पैसा बरस सकता है. 

झारखंड vs पंजाब SMAT मैच में क्या हुआ? 
सल‍िल अरोड़ा की पंजाब टीम इस मुकाबले को 235/6 रन बनाने के बावजूद हार गई. झारखंड ने 18.1 ओवर्स में 237/4 का स्कोर चेज कर दिया. कप्तान ईशान किशन ने 23 गेंदों पर 47 रन बनाए, वहीं कुमार कुशाग्र ने 42 गेंदों पर 86 रन जड़कर पूरा मैच ही पलट दिया. इस जीत से झारखंड को सुपर लीग ग्रुप ए के मुकाबले में 4 पॉइंट मिले.  

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह