Land Rover Classic Defender V8 में Octa-प्रेरित अपडेशन, वर्क्स बेस्पोक प्रोग्राम के तहत नई रेंज लॉन्च

मुंबई 

 लग्जरी एसयूवी निर्माता कंपनी Land Rover की Land Rover Classic ने अपने वर्क्स बेस्पोक प्रोग्राम के ज़रिए अपने तीनों मॉडलों – 90 Station Wagon, 110 Station Wagon और 90 Soft Top – में V8 इंजन के साथ रीमास्टर्ड Classic Defender की रेंज पेश की है. खरीदारों को नए एक्सटीरियर कलर्स और इंटीरियर मटीरियल के ज़रिए अपने Classic Defender V8 को Defender Octa से मैच करने का ऑप्शन भी मिलता है.

आपको बता दें कि Land Rover Classic, Jaguar Land Rover का एक डिवीज़न है जो कंपनी के क्लासिक मॉडल्स की मेंटेनेंस करता है और अपने अप्रूव्ड व्हीकल प्रोग्राम के लिए उन्हें सोर्स भी करता है.

नए कलर ऑप्शन और सामग्री विकल्प
कंपनी ने Land Rover Classic को पांच नए कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिनमें पेट्रा कॉपर, फैरो ग्रीन, सरगासो ब्लू, नारविक ब्लैक और पेटागोनिया व्हाइट शामिल हैं. ये मौजूदा बोरास्को ग्रे, कार्पेथियन ग्रे और शैरेंट ग्रे ऑप्शन में जुड़ते हैं. खरीदार ग्लॉस और सैटिन फिनिश में से चुन सकते हैं, जिसमें सैटिन फिनिश ऑक्टा की ऑप्शनल मैट प्रोटेक्टिव फिल्म जैसा दिखता है.

इंटीरियर की बात करें तो इसके लिए, Land Rover Classic ने एक हल्का, प्रीमियम अल्ट्राफैब्रिक्स PU मटीरियल भी इस्तेमाल किया है, जो लेदर का एक सस्टेनेबल विकल्प है. यह मटीरियल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें खाकी ग्रीन, लाइट क्लाउड और लूनर शामिल हैं. लेदर ऑप्शन में बर्न्ट सिएना सेमी-एनिलिन और एबोनी मिलते हैं. Classic Defender V8 में ऑप्शन के तौर पर हीटेड रेकारो स्पोर्ट्स सीटें भी मिलती हैं.

Classic Defender V8 के स्पेसिफिकेशन
कंपनी 2012-2016 के प्रोडक्शन रन वाली गाड़ियां लेती है और उन्हें अपनी कोवेंट्री फैसिलिटी में अलग-अलग हिस्सों में बांट देती है. इसके बाद, इसमें 5.0-लीटर V8 इंजन के साथ 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया जाता है, जो 400 hp की पावर देता है, और गाड़ी को पूरी तरह से रीबिल्ड किया जाता है.

सस्पेंशन में कस्टम स्प्रिंग, डैम्पर और एंटी-रोल बार लगाए जाते हैं, जबकि ब्रेकिंग हार्डवेयर में 4-पिस्टन कैलिपर के साथ 335mm फ्रंट और 300mm रियर डिस्क शामिल हैं.

पेंट शॉप हर गाड़ी पर 300 घंटे काम करती है, तैयारी से लेकर कलर-मैचिंग और फाइनल पॉलिश तक. खरीदार अपनी गाड़ियों को ग्लॉस-ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, कार्बन-फाइबर बोनट स्क्रिप्ट और 11 फिनिश में पांच व्हील स्टाइल के साथ और कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जो 16-इंच और 18-इंच साइज़ में उपलब्ध हैं. हर गाड़ी के साथ एक साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी मिलती है.

भारत में Defender Octa
Land Rover ने 26 मार्च, 2025 को भारत में Defencer Octa लॉन्च की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.42 करोड़ रुपये से शुरू होती है. अपने रीमास्टर्ड मॉडल के उलट, Octa में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है.

admin

Related Posts

ट्रेड डील की तस्वीर साफ होते ही बाजार में उछाल, सेंसेक्स 84,000 के पार

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला…

अमेरिका के साथ समझौते से भारतीय शेयर बाजारों को मिल सकता है बढ़ावा

मुंबई पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा। अमेरिका और भारत के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक