UPSC CDS 1 भर्ती: ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू, 10 दिसंबर से चल रहे आवेदन

 नई दिल्ली
अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका है. UPSC ने CDS 1 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार सीडीएस 1 भर्ती के जरिए आवेदन कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं.

उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस साल सीडीएस में कुल 451 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए आवेदन 10 दिसंबर से शुरू हो गए हैं, जो 30 दिसंबर को बंद हो जाएंगे. 

UPSC CDS उम्मीदवारों के लिए ये है योग्यता 

IMA और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई के उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री और एयर फोर्स एकेडमी के लिए  फिजिक्स, केमिस्ट्री और मेथ्य में 12वीं पास करना या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है. इसे लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित होगी.   
 
CDS 1 के लिए क्या है ऐज लीमिट 

IMA और INA के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने वाले हैं, वे अविवाहित होने चाहिए. साथ ही जिनका जन्म 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद नहीं हुआ हो. ओटीए के लिए ये सीमा 2 जनवरी, 2002 और 1 जनवरी, 2008 के बीच जन्मे अवावाहित पुरुष आवेदन कर सकते हैं. वहीं, वायु सेना अकादमी के आवेदकों की उम्र 20 से 24 साल की होनी चाहिए. 

CDS 1 के लिए एप्लीकेशन फीस

CDS 1 के लिए आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS कैंडिडेट के लिए 200 रुपये है. वहीं, ST, SC और महिला कैंडिडेट को कोई शुल्क नहीं देना होगा. 

क्या है इसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस?

CDS 1 एग्जाम के लिए सिलेक्शन प्रोसेस लिखित एग्जाम, सेवा चयन बोर्ड इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ किया जाएगा.   

admin

Related Posts

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ