प्रदोष काल में यह उपाय करें, मां लक्ष्मी की कृपा से भरें अपना खजाना

 हिंदू धर्म में प्रदोष काल को बहुत ही शुभ और पवित्र समय माना जाता है. यह वह विशेष समय है जब दिन और रात आपस में मिलते हैं. मान्यता है कि इस समय ब्रह्मांड में दिव्य ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है, और जो भी पूजा या साधना की जाए, उसका फल कई गुना अधिक मिलता है. प्रदोष काल की अवधि सूर्यास्त से शुरू होती है और लगभग 2 घड़ी 48 मिनट तक रहती है. कुछ विद्वान इसे सूर्यास्त के दो घड़ी बाद तक भी मानते हैं. यह पूरा समय भगवान शिव को समर्पित माना गया है. कहा जाता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं. इसी कारण, इस समय की गई पूजा विशेष फल देने वाली होती है. 

प्रदोष काल में क्या करें?

प्रदोष काल को शिव आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है. इस दौरान कुछ सरल उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और मन को शांति मिलती है.  

शिवलिंग की पूजा करें

प्रदोष काल शुरू होते ही स्नान करके शिव मंदिर जाएं. अगर मंदिर जाना संभव न हो, तो घर पर ही शिवलिंग की पूजा करें. मान्यता है कि इस पूजा से विवाह में आ रही रुकावटें, व्यापार संबंधी समस्याएं और स्वास्थ्य से जुड़े कष्ट दूर होते हैं. बेलपत्र पर सफेद चंदन से "ॐ" लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद एक लोटा स्वच्छ जल या कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं. भगवान शिव को खीर, गुड़ या अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई भी भोग लगाएं. 

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

प्रदोष काल में किसी शांत जगह पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह मंत्र मानसिक शांति देता है, भय दूर करता है और स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है. 

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

जैसे ही प्रदोष काल शुरू हो, अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुद्ध घी के दीपक जलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और लक्ष्मी कृपा भी बनी रहती है. 

admin

Related Posts

सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

18 जून 2026 से गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जून 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव