Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त में इन 4 कामों को करें, मां लक्ष्मी से होगा धन का आशीर्वाद

Brahma Muhurat: ब्रह्म मुहूर्त सुबह का वह अत्यंत पवित्र समय होता है, जो सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटा पहले शुरू होता है. यह समय आमतौर पर सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है. आयुर्वेद और योग परंपरा के अनुसार, यह समय अध्यात्म, साधना और रचनात्मक कार्यों के लिए सबसे शुभ माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त को अमृत वेला के नाम से भी जाना जाता है. 

इस वक्त वातावरण एकदम शांत होता है, मन स्वाभाविक रूप से स्थिर रहता है और शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है. इसलिए ध्यान, प्रार्थना, मंत्रजप जैसे शुभ कार्यों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी माना जाता है. अध्यात्म के अलावा आयुर्वेद के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में जागने से पाचन बहुत ही अच्छा रहता है. चलिए अब जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन से शुभ काम करने चाहिए.

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये खास उपाय

ध्यान

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से पहले ध्यान जरूर करना चाहिए. ध्यान का मतलब है मन को शांत करना है. इससे तनाव कम होता है और मन स्थिर रहता है. ध्यान करते समय मंत्र जाप करें या केवल शांति में बैठें. 

धार्मिक ग्रंथ पढ़ना

ब्रह्म मुहूर्त में अपनी पसंद की किताब पढ़ना, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करना या मंत्र-भजन करना बहुत लाभकारी माना जाता है. सुबह की यह आदत मन को सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे विचारों से भर देती है. 

दिन की योजना बनाना

इस समय दिनभर के कामों की सूची बनाना भी बहुत शुभ माना गया है. इससे मन व्यवस्थित रहता है, समय की बचत होती है और दिन बिना तनाव के गुजरता है.

माता-पिता, गुरु और ईश्वर को याद करना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त वह समय है जब किसी की शुभकामनाएं और प्रार्थना बहुत जल्दी फल देती है. इस समय अपने माता-पिता, गुरु, प्रियजनों और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनके लिए मंगलकामना करना बेहद शक्तिशाली माना गया है. यह समय ब्रह्मांड को धन्यवाद देने और नए दिन के लिए मार्गदर्शन मांगने का भी होता है.

admin

Related Posts

सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

18 जून 2026 से गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन टाइम’

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जून 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव