सारंगढ़ बिलाईगढ़ : खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना विभागीय आवेदन के माध्यम से ऑफलाईन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। इसमें सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख व निर्माण क्षेत्र के लिए 3 लाख तक प्रोजेक्ट स्वीकार किये जाते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का ऑनलाईन आवेदन
https:kviconline.gov.in/pmeg
(केवीको ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन/पीएमईजी) के माध्यम से किया जाता है। सेवा क्षेत्र के लिए 1 लाख से लेकर 20 लाख तक व निर्माण क्षेत्र के लिए 1 लाख से 50 लाख तक प्रोजेक्ट स्वीकार किये जाते हैं, जिसमें विभाग और बैंक के माध्यम से सामन्जस्य स्थापित कर 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। सेवा क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स सर्विस, मोटर सायकल रिपेयरिंग, कम्प्यूटर व फोटोकापी सेंटर, रेस्टोरेंट आदि और निर्माण क्षेत्र में फर्नीचर निर्माण, नूडल्स निर्माण, राईस मिल, फ्लाई एस ब्रिक्स आदि शामिल है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जाति, निवास, नार्कसीट, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक शामिल है। जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ में नोडल अधिकारी गोरेलाल रात्रे +91-9399757319, कार्यालय सहायक विजय कुमार साहू +91-7879081792 से संपर्क किया जा सकता है।

admin

Related Posts

JNV Class 6 Result 2026: आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन स्टेप्स समझें

नई दिल्ली  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर…

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर वैकेंसी, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली  भारतीय रेलवे में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान