पाक के डरे-सहमे चौधरी असलम की ज़िंदगी का काला सच: जब बुआ की बेटी से करनी पड़ी जबरन शादी

मुंबई 
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म के कई कैरेक्टर्स असल जिंदगी पर बेस्ड हैं। फिल्म देखने के बाद लोग इनकी लाइफ के बारे में जानना चाह रहे हैं। पाकिस्तान के विवादित पुलिस अफसर चौधरी असलम का रोल संजय दत्त ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद उनकी वाइफ नौरीन ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। नौरीन ने यह भी बताया है कि उनके पति संजय दत्त के फैन थे। साथ ही कहा कि असलम उनके मामू के बेटे थे और वह उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं।

डायलॉग पाकिस्तान यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दिवंगत पाकिस्तानी अफसर चौधरी असलम की वाइफ नौरीन ने अपनी शादी की कहानी बताई। वह बोलीं, चौधरी मेरे मामू के बेटे थे। मेरी तरफ से लव नहीं था। चौधरी की तरफ से लव था। मेरी साइड मैं ये अरेंज ही कह लूंगी बल्कि मैं इस शादी के लिए मानने को तैयार ही नहीं थी। मेरी फैमिली से छह महीने जंग जारी रही। मां ने हाथ भी उठा दिया। डंडे भी उठा दिए कि मानना पड़ेगा तुम्हें। करते-करते बस मेरी मां मेरे पांव में आकर लेट गईं, दुपट्टा डालकर बोलीं कि मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा। मैं उस दिन बहुत रोई थी। उस वक्त मैं छोटी थी, मुझे इस शादी में कुर्बानियां नजर आ रही थीं। मुझे लग रहा था कि तकलीफें हैं।

मां ने किया इमोशनली ब्लैकमेल
नौरीन आगे बताती हैं, मैंने कहा मुझे पुलिस वाले पसंद नहीं है। सबसे बड़ी जंग मेरी पुलिस से थी। नौरीन ने बताया कि उनकी मां ने कहा कि अगर वह मर भी जाती हैं तो वह उसकी बॉडी चौधरी असलम के हवाले कर देंगी क्योंकि जुबान दी थी। नौरीन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे पूछा, 'बोलो अदा कर सकती हो मां का हक?' मैंने इकरार किया, मां को मैंने उठाया। मैंने कहा, ऐसा नहीं करना जान वार दूंगी। तुम चाहती हो कि मैं जलूं। ठीक है कबूल किया। वो कहते हैं ना तकदीर से तकदीर सितारे से सितारा मिला।
 
इसके बाद नौरीन असलम को याद कर बोलीं, 'जिंदगी अगर मिले करोड़ बार भी तो मर्द चौधरी असलम मांगो। नौरीन ने बताया कि असलम का डील-डौल ऐसा था कि लोग उन्हें चौधरी बुलाने लगे थे। बाद में जब वह फोन पर किसी को बोलते कि असलम बोल रहा हूं तो लोग ठीक से रिस्पॉन्स नहीं देते थे। इस पर नौरीन ने उनसे कहा कि चौधरी असलम बोला करें। इसके बाद उनकी पहचान ही चौधरी बन गई। नौरीन उन्हें चिढ़ाती थीं कि वह पठान से चौधरी कैसे बन गए। नौरीन बोलीं, चौधरी असलम बनता है अपने सीने के दम पे, बाजू के दम पर लेकिन परिवार जीते-जी कुर्बानी देता रहेगा।
 
नौरीन को सिखाया गोली चलाना
नौरीन ने बताया कि चौधरी असलम ने उन्हें असहला चलाने की ट्रेनिंग दी थी। सारी चीजें सिखाई थीं कि वक्त पड़े तो वह इस्तेमाल कर सकें। नौरीन ने पूछा, मुझे फूलन देवी बनाना चाहता है? इस पर चौधरी असलम ने जवाब दिया, नहीं, चौधरी की चौधरानी।

admin

Related Posts

‘अनुपमा’ की मोटी बा अलका कौशल जेल जा चुकी हैं, चेक बाउंस केस से जुड़ा मामला

अनुपमा टेलीविजन के लोकप्रिय शोज में से एक है. पिछले कुछ महीनों में अनुपमा में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है. पिछले साल सीरियल में एक्ट्रेस अलका कौशल मोटी…

सारा तेंदुलकर का पैपराजी पर गुस्सा, भद्दे कैप्शन को लेकर लगाई फटकार

फैन्स अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की झलक पाने को बेताब रहते हैं. इसलिए पैपराजी सेलिब्रिटीज को देखते ही हर एंगल से उन्हें कैप्चर करने की कोशिश करते हैं. कई दफा सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई