आरएएस भर्ती-2023: साक्षात्कार दौरान प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का अंतिम मौका

78 अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर तक वांछित दस्तावेज व्यक्तिगत रूप से करने होंगे प्रस्तुत
 

​जयपुर
आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2023 के साक्षात्कार  दौरान वांछित दस्तावेजों के अभाव में प्रोविजनल रखे गए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर दिया  है। आयोग ने ऐसे 78 अभ्यर्थियों की सूची वांछित दस्तावेज एवं कारण सहित अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

​आयोग सचिव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के दौरान दस्तावेजों की कमी के कारण  प्रोविजनल रखा गया था। इन्हें साक्षात्कार के समय भी दस्तावेज जमा कराने के लिए पत्र दिया गया था और उसके बाद स्मरण पत्र जारी करते हुए पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए थे, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक वांछित दस्तावेज पूरे नहीं किए गए हैं।

​सूचीबद्ध प्रोविजनल अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार अपने वांछित दस्तावेज मूल रूप में, स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति  के साथ आयोग कार्यालय में 11 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवाने होंगे।

निर्धारित तिथि तक वांछित दस्तावेजों की पूर्ति नहीं किए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की पात्रता रद्द करते हुए चयन निरस्त कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। इस निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी दी गई है।

 

admin

Related Posts

तेल टैंकर हादसा बना आग का तांडव, 200 मीटर तक फैल गई आग; एक शख्स जिंदा जला

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी…

रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल: राजस्थान में हाईवे के पास निर्माण पर पाबंदी, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

दौसा. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हाईवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नई गाइडलाइन के तहत नेशनल और स्टेट हाइवे की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान