गौरव खन्ना का धमाल: बिग बॉस 19 की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये अपने नाम

मुंबई

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले गौरव ने फाइनल में तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट रहीं। गौरव ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली।

GK को मिले कई टैग
इस जीत के साथ गौरव ने यह धारणा भी तोड़ दी कि बिग बॉस में वही विजेता बनता है जो सबसे ज्यादा लड़ाई करता है। पूरे सीजन में गौरव बिना किसी बड़े झगड़े के शांत और समझदारी से खेलते रहे, जिसके चलते उन्हें एक मैच्योर खिलाड़ी माना गया। शो के दौरान कई लोगों ने उन्हें 'नकली', ‘बैकफुट पर खेलने वाला’ और यहां तक कि ‘फिक्स्ड विनर’ जैसे टैग भी दिए।

अपनी जीत पर क्या बोले GK?
गौरव ने कहा, “ये सिर्फ आलोचकों के आरोप हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आज सोशल मीडिया पर हर कोई कीबोर्ड वॉरियर है। अगर कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते तो यह उनकी सोच है, लेकिन मुझे खुशी है कि ज्यादातर लोग मुझे पसंद करते हैं। मैंने शो अपनी तरह से खेला और उसी तरह जीत भी हासिल की।”

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर