सोनारिका भदौरिया के घर आई नन्ही परी, शेयर की झलक

मुंबई,

लोकप्रिय धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ फेम अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया एक बच्ची की मां बन गई हैं। रविवार को अभिनेत्री ने पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

अभिनेत्री सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेटी के पैर नजर आ रहे है, जिसे वे और उनके पति प्यार से पकड़े हुए है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “5-12-2025। हमारी सबसे प्यारी और बड़ी नेमत घर आ गई है और आते ही हमारी दुनिया बन गई है।”

अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री, दोस्त, फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कुछ लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा, “मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। बधाई हो।” अशनूर कौर ने लिखा, “बधाई हो।” लता सबरवाल ने भी “बधाई हो” कमेंट किया।

बता दें कि अभिनेत्री की बेटी का जन्म 5 दिसंबर को ही हो गया था, लेकिन उसके जन्म की जानकारी उन्होंने अभी दी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है।

सोनारिका भदौरिया ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 7 साल एक-दूसरे को डेट किया था।

अभिनेत्री ने साल 2011 में धारावाहिक ‘तुम देना साथ मेरा’ से टीवी सीरियल की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘पृथ्वी वल्लभ’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ जैसे शो में नजर आईं। अभिनेत्री ने सिर्फ टीवी शोज ही नहीं किए हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है।

सोनारिका ने तेलुगु फिल्म ‘जादूगाडु’ और ‘ईदो रकम आदो रकम’ में भी काम किया। अभिनेत्री भले ही कई बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ की पार्वती बनकर कमाया है। सही मायने में एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान इसी सीरियल से मिली थी।

 

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर