साउथ अफ्रीका में सनसनीखेज वारदात: हॉस्टल में घुसे हमलावर, 11 की मौत, 14 घायल

जोहान्सबर्ग 
दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस (एसएपीएस) ने इसकी पुष्टि की है कि शनिवार की सुबह प्रिटोरिया में हुई जानलेवा गोलीबारी में 11 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। शनिवार सुबह प्रिटोरिया के पश्चिम में एटेरिजविले के सॉल्सविले हॉस्टल में हुई इस गोलीबारी मामले में जानकारी देते हुए एसएपीएस ने कहा, "25 लोगों को गोली लगी, 11 की मौत की पुष्टि हुई, 14 लोग बच गए और सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

दक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस ने तीन अनजान संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मरने वालों में तीन नाबालिग हैं, जिनमें 3 और 12 साल के लड़के और 16 साल की लड़की शामिल है। बाकी मरने वाले वयस्क हैं।" स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सुबह 4:15 बजे के ठीक बाद हुई, लेकिन पुलिस को सुबह करीब 6 बजे अलर्ट किया गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट इंडिपेंडेंट ऑनलाइन ने एसएपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा मैथे के हवाले से कहा, "हमने तुरंत अपने संसाधन भेजे, जिसमें फोरेंसिक और बैलिस्टिक एक्सपर्ट शामिल थे, जो पहले से ही मौके पर थे। 

हमारे डिटेक्टिव और सीरियस एंड वायलेंट क्राइम यूनिट इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं कि इस शूटिंग की वजह क्या हो सकती है।" मैथे के बयान का हवाला देते हुए, आईओएल ने बताया कि कम से कम तीन अनजान बंदूकधारी हॉस्टल में घुसे, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे, और उन्होंने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

admin

Related Posts

मिडिल ईस्ट जंग का खौफनाक मोड,कुवैत में सरकारी इमारतों पर बरसे ड्रोन, बहरीन में भी स्टोरेज फैसिलिटी में आग

कुवैत   मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. कुवैत में एक के बाद एक ड्रोन हमलों ने हालात को गंभीर बना दिया है.…

ऑपरेशन ओवरसीज पोर्ट कॉल्स,भारतीय युद्धपोतों ने घेरा समंदर, समुद्री सुरक्षा और कूटनीति का नया अध्याय

नई दिल्ली भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपनी रणनीतिक मौजूदगी को मजबूती से पेश किया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?