हवाई सफर पर ब्रेक: इंडिगो संकट के दौरान एयर इंडिया ग्रुप ने घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों पर लगाई फेयर की सीमा

नई दिल्ली 
इंडिगो क्राइसिस के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से शनिवार को साफ किया गया कि कंपनी ने नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों के इकोनॉमी क्लास के हवाई किराए पर अस्थाई सीमा लगा दी है। एयरइंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्लियर किया है कि 4 दिसंबर से नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों के इकोनॉमी क्लास के हवाई किराए को सक्रिय रूप से सीमित कर दिया गया है ताकि रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा लागू किए जाने वाले सामान्य डिमांड-सप्लाई मैकेनिज्म को रोका जा सके।" एयरलाइन ने कहा कि कंपनी को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से लिए गए वन-स्टॉप या टू-स्टॉप उड़ानों, इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी के कॉम्बिनेशन या बिजनेस केबिन के लास्ट मिनट के यात्रा कार्यक्रमों के स्क्रीनशॉट की जानकारी है।

इस पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "तकनीकी रूप से ऐसे सभी बदलावों को सीमित करना संभव नहीं है, लेकिन हम ऐसे प्लेटफॉर्म पर निगरानी रख रहे हैं।"
इसके अलावा, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यात्रियों की मदद करने और उनके सामान को जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए क्षमता को बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई थी कि मंत्रालय ने सभी एयरलाइन को आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं कि निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन किया जाए।

मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि यह कदम इंडिगो के ऑपरेशनल क्राइसिस के बीच सभी प्रभावित मार्गों पर फेयर और रिजनेबल किराया सुनिश्चित करने के लिए के लिए उठाया जा रहा है। मंत्रालय ने इंडिया क्राइसिस के इस मौजूदा समय में फेयर लेवल पर कड़ी निगरानी रखे जाने की भी बात कही। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मंत्रालय रीयल-टाइम डेटा और एयरलाइनों व ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ एक्टिव कॉर्डिनेशन के जरिए फेयर लेवल पर कड़ी निगरानी जारी रखेगा। निर्धारित मानकों से हट कर आचरण करने पर व्यापक जनहित में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

admin

Related Posts

बदलती वैश्विक व्यवस्था और हाइड्रोकार्बन की कमी, विदेश मंत्री ने बताया रणनीतिक ताकत बढ़ाने का मंत्र

नई दिल्ली  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके आर्थिक असर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने हाल के वैश्विक झटकों का मजबूती से सामना किया…

ईरान-अमेरिका युद्ध में भारी नुकसान, इस्फहान में C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर नष्ट करने का दावा

 नई दिल्ली  ईरान ने अमेरिके F-15 और A-10 फाइटर जेट मार गिराने के बाद लड़ाकू विमान C-130 पर हमले का दावा किया है। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू