योगी सरकार द्वारा प्रदेश की सुरक्षा, अन्नदाता की समृद्धि और अनवरत बिजली आपूर्ति को किसानों ने सराहा

खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा 

हापुड़ के अक्खापुर गांव में किसानों ने लगाई कृषि चौपाल, सिर्फ किसानों की ही रही भागीदारी 

योगी सरकार द्वारा प्रदेश की सुरक्षा, अन्नदाता की समृद्धि और अनवरत बिजली आपूर्ति को किसानों ने सराहा 

रविवार-सोमवार को शामली जनपद में लगेगी कृषि चौपाल 

हापुड़
 अक्खापुर गांव में शनिवार को ‘कृषि चौपाल’ लगी। इसमें लगभग 450 किसानों ने हिस्सा लिया। चौपाल का आयोजन किसानों ने ही किया और इसमें भागीदारी भी किसानों की ही रही। खेतों में बैठकर किसानों ने योगी सरकार के फैसलों की वजह से जीवन में आए बदलावों की कहानी सुनाई। किसानों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की सुरक्षा और अनवरत बिजली आपूर्ति के कारण अन्नदाता की समृद्धि हो रही है। अब फसल चोरी और बिचौलियों का राज समाप्त हो गया। अब हर हाथ को काम और काम को पूरा दाम मिल रहा है। योगी सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में 30 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि भी की है। फसल का उचित दाम और जल्द भुगतान होने पर किसानों ने योगी सरकार के प्रति आभार जताया।

बिजली सुधार से किसानों के जीवन में आया बदलाव 
कृषि चौपाल में राजेंद्र सिंह व महिपाल सिंह ने ‘किसानों के समृद्धि’ की कहानी सुनाई। कहा कि चीनी मिलों द्वारा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। इस बार तो सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। यह किसानों के लिए बड़ा कदम है। इसके अलावा पिछले आठ-साढ़े आठ वर्ष में प्रदेश के सभी जनपदों में समान रूप से विद्युत आपूर्ति हो रही है। भेदभाव समाप्त हुआ और बिजली सुधार से किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। 

कानून का राज और सबको सुरक्षा से आई खुशहाली 
किसान दानबीर सिंह व जोगिंदर सिंह ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों ने अपराध छोड़ दिया या प्रदेश से बाहर चले गए। सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इसकी बदौलत हर वर्ग में खुशहाली है। खुशहाल इंसान और किसान, प्रदेश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान दे पा रहा है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। 

गरीब किसानों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आई योगी सरकार 
किसान मनबीर प्रधान ने कहा कि योगी सरकार ने गरीब किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार का यह कदम गन्ना किसानों को समृद्धि की ओर लेकर जा रहा है। अन्नदाता समृद्ध रहेगा तो हर घर में खुशहाली आएगी। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए पूरे हापुड़ की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार। 

कृषि चौपाल में किसान रमेश सिंह, अमरपाल सिंह, संसारपाल सिंह, सुदेश सिंह, भुजबीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में की 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि 
योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 370 से बढ़ाकर 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का 360 रुपये से 390 रुपये प्रति क्विंटल किया। इस वृद्धि से गन्ना किसानों को 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हो रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।

रविवार और सोमवार को शामली में लगेगी चौपाल 
बागपत और हापुड़ के बाद 7 व 8 दिसंबर को शामली जनपद में ‘कृषि चौपाल’ लगेगी। 7 दिसंबर को गेहरनी व 8 दिसंबर को बुच्चाखेड़ी गांव का चयन किया गया है। 10-11 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के यहियापुर व दाहोद गांव में ‘कृषि चौपाल’ लगाई जाएगी। किसानों के हर फीडबैक योगी सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। इसके आधार पर योगी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए और भी नए कार्य व प्रयास करेगी।

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी