प्रयागराज में डिजिटाइजेशन कार्य 16 कदम दूर, शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है

प्रयागराज

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में शुरुआती चुनौतियों को पारकर अब जिला काफी आगे बढ़ चुका है। अगर शहरी मतदाताओं ने सहयोग दिया होता तो स्थिति और बेहतर हो चुकी होती। शुक्रवार तक जिले में 84 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया। यानी शत प्रतिशत काम होने से महज 16 कदम दूरी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान मतदाताओं से तत्काल प्रपत्र जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देरी करना उचित नहीं है। क्योंकि मैपिंग में भी वक्त लग रहा है। जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो कोरांव में शुक्रवार तक 98 फीसदी तक डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।

वहीं बारा 95 फीसदी के साथ दूसरे और सोरांव 92 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। अच्छी खबर यह है कि मतदान में सबसे पीछे रहने वाले इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में अपनी रुचि दिखाई है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी इस वक्त 80 फीसदी के आसपास डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। हालांकि अब महज छह दिन बचे हैं। डीएम ने बताया कि जिले के 469280 मतदाताओं में अब तक लगभग 40 लाख प्रपत्रों को डिजिटाइज करने का काम पूरा हो चुका है।

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा