‘फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4’ की रिलीज डेट आउट, गर्ल गैंग लौटेगी और भी बोल्ड अवतार में

मुंबई

चार बिंदास महिलाएं, चारों के निजी रिश्‍तों की अपनी-अपनी उलझनें, लेकिन बेफिक्री में भी जिंदादिली की सीख। बेहद पॉपुलर वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' के फिनाले सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। OTT प्‍लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' ने इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज के फाइनल सीजन की ग्लोबल प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है। यह आख‍िरी किस्‍त इसी साल के आखिर में रिलीज होगी।

हॉलिडे सीजन में आ रहा ये आखिरी चैप्टर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' सीरीज के फैंस के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। मेकर्स का कहना है कि ये फ्रेंचाइज का ऐसा फाइनल सेलिब्रेशन है, जिसमें फिर से वही ख‍िलख‍िलाहट होगी, वही मजेदार ड्रामा होगा, जो दिल पर असर छोड़ जाएगा। कहानी उन चार महिलाओं के अटूट बंधन और जिंदगी से सीख की है, जो इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रोकटोक नहीं चाहती हैं।

'फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' में क्‍या होगा?
'फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' में फिर वही हंगामा लौटेगा। यह कहानी हमेशा से ही असली दोस्ती, बिन झिझक वाली आजादी और औरतों की प्यार की उलझन के बारे में रही है। लेकिन इस बार, इस फाइनल सीजन में, गर्ल गैंग एक वादा लेकर लौट रही है। ये वो वादा है, जो सब पर भारी पड़ेगा। पहले ही फ्रेम से अफरा-तफरी मचेगी। दामिनी, उमंग, अंजना और सिद्धि अब किसी रूलबुक को नहीं मानने वालीं। मेकर्स का कहना है कि हमने इन किरदारों को ठोकर खाते हुए देखा है। इस बार पागलपन दस गुना ज्यादा है। शरारत भरपूर है।

'फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' की कास्‍ट
इस बार फिनाले में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू फिर से लीड रोल में अपने-अपने किरदार में नजर आएंगी। जबकि उनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी भी अपने–अपने किरदार दोबारा निभाएंगे। नएए सीजन में डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुनाल रॉय कपूर, नए नाम के तौर पर जुड़ रहे हैं।

'फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' OTT र‍िलीज डेट
'फोर मोर शॉट्स' सीरीज प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस ने बनाई है, जिसे रंगिता प्रितीश नंदी और इशिता प्रितीश नंदी ने क्रिएट किया है। देविका भगत ने इसे डवलप किया है, वहीं इसकी राइटर भी हैं। जबकि इशिता मोइत्रा ने डायलॉग्‍स लिखे हैं। 'फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4' का डायरेक्‍शन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने किया है। यह सीरीज 19 दिसंबर 2025 को भारत सहित दुनिया के 240 से अध‍िक देशों में Prime Video पर स्‍ट्रीम होगी।

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक