वायरल हुआ रेखा का ब्लैक साड़ी अवतार, दुल्हन और गेस्ट दोनों कर सकती हैं स्टाइल कॉपी

फैशन की दुनिया में कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते और इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन डिवा रेखा। हाल ही में एक इवेंट में रेखा जब ब्लैक साड़ी में नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर उनका ये लुक देखते ही वायरल हो गया। फैंस के साथ-साथ फैशन एक्सपर्ट्स भी इस बात को मान रहे हैं कि रेखा के ग्रेस और स्टाइल की टक्कर आज भी कोई नहीं ले सकता।

उनके इस आइकॉनिक लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली बात है अरिस्टोक्रेटिक एलीगेंस और कॉन्फिडेंस। ये पहली बार नहीं है जब रेखा के लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया हो। इससे पहले भी वो कई बार अपनी खूबसूरती और फैशन स्टेटमेंट की वजह से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

'गुस्ताख इश्क' की स्क्रीनिंग में छाया रेखा का हुस्न
ये मौका था 'गुस्ताख इश्क' की स्क्रीनिंग का जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। उसी इवेंट में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने भी अपने क्लासी लुक से जैसे ही एंट्री मारी हर किसी की नजरें टिक सी गई। ब्लैक साड़ी पहने रॉयल अवतार में रेखा का लुक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। उन्होंने साड़ी को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी किया था।

ओवरकोट में दिखा बॉसी लुक
रेखा ने क्लासिक ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किया हुआ था साथ में ब्लैक लेकिन थोड़ा अतरंगी सा चश्मा भी लगाया हुआ था जिसने उनके लुक को परफेक्ट टच दिया। बालों का जूड़ा बनाए रेखा ने बहुत ही शानदार मेकअप किया हुआ था और बड़े से इयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया था।

सोशल मीडिया पर छाया विंटेज लुक
रेखा अधिकतर किसी भी इवेंट में साड़ी ही पहनकर आती हैं। वैसे तो उनका हर लुक परफेक्ट और दिल जीत लेने वाला होता है। मगर इस बार तो उन्होंने अपने डिसेंट लुक से ऐसा कहर ढाया की इवेंट में एंट्री करते ही सबकी नजरें उन पर टिक गई। पैपरजी से लेकर मीडिया तक ने उन्हें घेर लिया और ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक चश्मा और ओवरकोट वाला उनका विंटेज लुक कैमरों में कैद कर लिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं।

शादी सीजन के लिए बेस्ट है ये लुक
इन दिनों शादी सीजन चल रहा है और ऐसे में महिलाओं को सबसे ज्यादा अपने लुक को लेकर टेंशन रहती है। वहीं रेखा के इस वायरल लुक ने कहीं न कहीं उनकी चिंता पर फुल स्टॉप लगा दिया है। यंग से लेकर ओल्ड एज तक की फीमेल के लिए रेखा का ये लुक परफेक्ट है, वहीं आप ओवरकोट कैरी कर लेते हैं तो चार्मिंग लुक से तो लोगों का ध्यान खीचेंगे ही साथ ही साथ ठंड से भी बच जाएंगे।

admin

Related Posts

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकली ‘मेरा ल्यारी’: 22 टिकट बिकते ही सिनेमाघरों ने दिखाई बाहर की राह

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और…

कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर