एशेज टेस्ट: जो रूट की जुझारू 138 रन की पारी, इंग्लैंड की पहली पारी 334 पर समाप्त

नई दिल्ली 
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रिसबेन में अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज रूट ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 30 पारियों में उनका पहला टेस्ट शतक था। उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के साथ अंतिम विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन से आगे बढ़ाई। ब्रेंडन डॉगेट ने दिन की 14वीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी विकेट लिया। आर्चर ने उनकी गेंद को हुक किया और मार्नस लाबुशेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। इंग्लैंड की पारी 76.2 ओवर तक चली।

रूट ने 206 गेंदों का सामना किया। 138 रन की पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में दो छक्के और दो चौके शामिल हैं।

इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके जड़े। हैरी ब्रूक 31 रन, बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने 19-19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली।

मिचेल स्टार्क ने इस मैच में महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं। स्टार्क के नाम 102 टेस्ट में 418 विकेट हो चुके हैं। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट झटके थे।

admin

Related Posts

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी