शे होप के शतक के बावजूद मुश्किल में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ने ठोका 531 रन का बड़ा टारगेट

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में 531 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी बहुत खराब रही। उसने 72 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद शे होप और जस्टिन ग्रीव्स ने कैरिबियाई पारी को संभाला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक होप शतक और जस्टिन ग्रीव्स अर्धशतक बनाकर नाबाद है। वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं और आखिरी दिन उसे जीत के लिए 319 रन और चाहिए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 167 रन पर आउट हो गई थी।

न्यूज़ीलैंड ने अपनी दूसरी पारी गुरुवार के स्कोर चार विकेट पर 417 रन पर समाप्त घोषित करने के बजाय खेलना जारी रखा और आखिर में तब आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित की जब उसका कोई फिट बल्लेबाज नहीं बचा था। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

न्यूज़ीलैंड चौथे दिन के शुरू में 481 रन से आगे था। उसने सुबह 14 ओवर खेले और इस दौरान चार विकेट गंवाए। विल यंग ने 23 रन, माइकल ब्रेसवेल ने 24 रन, मैट हेनरी ने आठ रन, जैकब डफी ने 10 रन और जैक फाउलकेस ने नाबाद 11 रन बनाए।

केमार रोच ने ब्रेसवेल, हेनरी और डफी को आउट करके 78 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। वह 37 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज़ हैं और अब उनके नाम पर कुल 291 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। शे होप 116 और जस्टिन ग्रीव्स 55 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। आखिरी दिन उसके पास 6 विकेट होंगे और जीत के लिए बनाने होंगे 319 रन।

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला