यूपी रोडवेज की तैयारियां पूरी, 3800 बसों और तीन अस्थायी बस अड्डों के साथ 2026 माघ मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगा आरामदायक सफर

 प्रयागराज
प्रयागराज में संगम की रेती पर 3 जनवरी 2026 से लगने वाले माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी परिवहन निगम तैयारियों में जुटा है. क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए तीन अस्थाई बस अड्डों का निर्माण किया जा रहा है.

परिवहन निगम 3800 बसों का बेड़ा भी लगाएगा, जिसमें 200 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी. इमरजेंसी की स्थिति में इन बसों का संचालन किया जाएगा. स्नान, प्रमुख पर्वों को छोड़कर सामान्य दिनों में भीड़ कम होने पर 1800 बसों का संचालन प्रतिदिन होगा. माघ मेले में आने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर अस्थाई बस अड्डे भी बनाए जा रहे हैं. मेले के दौरान इन्हीं अस्थाई बस अड्डों से बसों का संचालन होगा.

गंगा पार झूंसी इलाके में एक अस्थाई बस अड्डा बनेगा, जहां से जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर और वाराणसी की ओर बसों का संचालन किया जाएगा. दूसरा बस अड्डा यमुना पार इलाके में नैनी के लेप्रोसी चौराहे के करीब बनाया जाएगा. यहां से बांदा, चित्रकूट के साथ ही मिर्जापुर की ओर जाने वाली बसों का संचालन होगा. ‌इसके अलावा मध्य प्रदेश के लिए रीवा की ओर जाने वाली बसों का संचालन लेप्रोसी में बने अस्थाई बस अड्डे से किया जाएगा.

सिविल लाइंस और विद्या वाहिनी अस्थाई बस अड्डे से भी बसों का संचालन होगा. ‌यहां से लखनऊ, अयोध्या और कानपुर के लिए बसें चलेंगी. यूपी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अगर इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है तो नेहरू पार्क और बेला कछार में भी अस्थाई बस अड्डे बनाए जाएंगे, ‌ताकि मेले में आने वाली भीड़ को आसानी से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. इसके अलावा शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें हैं. यह बसें भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार चलाई जाती रहेंगी.

 

admin

Related Posts

CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

 मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

अब्दुल्ला आजम को बड़ा कानूनी राहत, सजा रद्द होने के बाद रिहाई पर टिकी नजरें

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है. पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है. MP/MLA सेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 1 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी