पुतिन की लाइफस्टाइल का खुलासा: स्मार्टफोन से दूरी की असली कहानी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। पुतिन की पर्सनल लाइफ को लेकर अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुतिन गैजेट्स की दुनिया से बहुत ज्यादा कटे हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने पास फोन भी नहीं रखते हैं। आज के डिजिटल वर्ल्ड में दुनिया के इतने बड़े नेता के पास फोन का नहीं होना चौंकाता है। जबकि दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर्सनल फोन यूज करते हैं, उनके पास आईफोन है। लेकिन सवाल ये उठता है कि व्लादिमीर पुतिन फोन क्यों नहीं रखते हैं? चलिए जानते हैं।

जब पुतिन ने बताया था- मेरे पास फोन नहीं है
फ्रांस 24 की रिपोर्ट (Ref.) के मुताबिक पुतिन के पास कोई स्मार्टफोन नहीं है। साल 2018 में पुतिन ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी। जब एक वैज्ञानिक ने कहा कि हर किसी की जेब में स्मार्टफोन होता है, तो पुतिन ने साफ कहा, 'मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है।' क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने भी एक रूसी न्यूज चैनल को इंटरव्यू में बताया था कि राष्ट्रपति के पास फोन नहीं है। उनका कहना था कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से निजता और सुरक्षा को खतरा होता है, खासकर इतने बड़े नेता के लिए।

पुतिन कह चुके- मैं नई तकनीक में माहिर नहीं
पुतिन ने खुद रूसी समाचार एजेंसी टास को बताया कि क्रेमलिन में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह बंद है। क्रेमलिन उनका दफ्तर भी है और रहने की जगह भी। अगर उन्हें किसी से बात करनी होती है तो वे सरकारी लाइन का फोन इस्तेमाल करते हैं। पुतिन कई बार कह चुके हैं कि वे नई तकनीक में ज्यादा माहिर नहीं हैं और इंटरनेट का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं।

पुतिन- इंटरनेट पर आधी चीजें गंदी हैं
स्कूली बच्चों से बात करते हुए पुतिन ने एक बार कहा था कि वे इंटरनेट मुश्किल से इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इंटरनेट को CIA का खास प्रोजेक्ट तक कहा और यह भी बताया कि उसमें आधी चीजें गंदी हैं। उनका मानना है कि इंटरनेट से जुड़ी कोई भी चीज पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती, इसलिए वो मोबाइल फोन और इंटरनेट से दूर रहते हैं। उनके आसपास भी कोई फोन या इंटरनेट डिवाइस नहीं रखी जाती।

मोबाइल नहीं चलाते तो अपडेट कैसे रहते हैं?
पुतिन इंटरनेट या मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते। फिर भी उन्हें सारी खबरें और जानकारी सुरक्षित तरीके से मिलती हैं। वे हर खुफिया रिपोर्ट्स, दस्तावेज और टीवी न्यूज चैनल के जरिए अपडेटेड रहते हैं। हालांकि, फोन के नहीं होने के कारण यह आरोप भी लगते रहते हैं कि पुतिन तक सीमित जानकारी पहुंचती है और उन्हें दुनिया की असल तस्वीर नहीं पता है।

admin

Related Posts

गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

 गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?