IND vs SA: मार्करम की कप्तानी और विनम्रता दोनों लाजवाब, जीत के बाद दिया चौंकाने वाला बयान

रायपुर 
दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले एडेन मार्करम ने कहा कि रन बनाना तभी मायने रखता है जब टीम जीतती है। वह पहले वनडे में मामूली अंतर से मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। मार्करम ने रायपुर में 110 रन की शानदार पारी खेली, जिससे दक्षिण अफ्रीका 359 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रन से जीता था।

मार्करम रायपुर वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘रन तभी मायने रखते हैं जब आप मैच जीतते हैं। ईमानदारी से कहूं तो कम से कम मेरे लिए तो यही मायने रखता है। अगर हम अगर दूसरा वनडे हार जाते तो मैं पिछले मैच की तरह ही दुखी होता। जीत हासिल करके मुझे वास्तव में बहुत खुशी हुई है।’’ उन्होंने पहले मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पहले मैच में शुरुआत में ही तीन विकेट गिर जाने के कारण ही हम जीत हासिल नहीं कर पाए और इसके लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं।’’

दूसरे वनडे में मार्करम के शतक के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 68 रन बनाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्करम ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि जैसे हम फिर से पहले वाला मैच खेल रहे हैं।’’ सीरीज बराबर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अब शनिवार को विशाखापट्टनम में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा जिससे टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा।

मार्करम ने इस बारे में कहा, ‘‘अभी इन टूर्नामेंट में काफी समय है लेकिन विश्वास और आत्मविश्वास संभवतः दो चीजें हैं जिन्हें आप एक टीम के रूप में हासिल कर सकते हैं। बड़े लक्ष्य हासिल करने से टीम को यह आत्मविश्वास मिलता है और भविष्य में ऐसी स्थिति में होने पर हम कह सकते हैं कि हमने पहले ऐसा किया है और फिर से ऐसा कर सकते हैं।’’

admin

Related Posts

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का कारवां बढ़ते हुए राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है, जहां मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC) मजबूत दिख रही मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी। सीजन-19…

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

 नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस एमआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट