खुशी मुखर्जी का दर्द: कमाई रुकने और अश्लील ऑफर्स के बीच भावुक बयानी

मुंबई 
   अतरंगी फैशन और रिवीलिंग कपड़ों को लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि उनका इकलौता सोर्स ऑफ इनकम- उनका ऐप बंद करवा दिया गया है. क्योंकि उन पर आरोप था कि वो वहां वल्गर कंटेंट परोसती हैं. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा कंटेंट वल्गर था तो सनी लियोनी को बैन क्यों नहीं किया जाता. 

ट्रॉमा झेल रहीं खुशी 

खुशी अपना दर्द जाहिर करते हुए इतनी इमोशनल हो गईं कि फूट-फूटकर रोने लगीं. उनकी सांस तक रुकने लगीं, उन्होंने पानी पिया और खुद को संभाला. खुशी बताती हैं कि उन्हें उनके ऐप और अपीयरेंस की वजह से एडल्ट स्टार माना जाने लगा है. उनपर भद्दे-भद्दे कमेंट्स पास किए जाते हैं और साथ ही अश्लील ऑफर्स तक मिलते हैं. गलट्टा इंडिया से बातचीत में खुशी ने अपनी पीड़ा जाहिर की.

खुशी बोलीं- मेरे इनकम का एकलौता सोर्स मेरा ऐप ही था, लेकिन उसका इतना विरोध हुआ कि मैंने उसको भी बंद कर दिया. क्योंकि मुझे कहीं न कहीं लगा कि हां, वो वल्गर लग रहा है. वो ऐप की वजह से लोग मेरे पीछे पड़े हैं. मैंने उसको बैन कर दिया है तो सनी लियोनी को क्यों नहीं बैन किया जा रहा है हमारे देश में. ऐसे सारे विदेशियों को क्यों नहीं बैन किया जा रहा है. पाकिस्तानी एक्टर्स तो बैन हैं. वर्क परमिट लेकर जो भारत में आ रहे हैं- वो भी बैन होने चाहिए. 
''अभी लेटेस्ट टॉपिक जो निकल रहा है- ड्रग्स का, ये कैसे सेल होता है. वो भी तो कहीं ना कहीं से आता ही है ना. इसे भी बैन होना चाहिए. मैंने अगर ज्यादा बोल दिया तो मेरे ही घर में ड्रग्स प्लांट करके मुझे जेल भेज देंगे. ये चीजें तो हो चुकी हैं ना.''

खुशी को मिले अश्लील ऑफर्स

खुशी ने आगे बताया कि उनके कपड़े और उनके ऐप कंटेंट को देखकर उन्हें गंदे ऑफर्स आए, जहां उन्हें लोगों के साथ रात गुजारने को कहा गया. वो बताती हैं कि- मैं भी एक सभ्य परिवार से आती हूं. मैंने इंडस्ट्री को 10-12 साल दिए हैं. मैंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था. मेरे भाई ने प्रियंका चोपड़ा, स्नूप डॉग तक के साथ काम किया है. मैं कुछ बता भी नहीं पाती हूं. और क्या बताऊं कि मुझे कैसे-कैसे ऑफर्स आते हैं. ये बोलते हुए खुशी फफक-फफक रो पड़ीं. उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. 

किसी तरह खुद को संभालते हुए खुशी बोलीं- मैं किसी के साथ सोना नहीं चाहती क्योंकि हां मुझे घमंड है अपनी एक्टिंग पर. मैं तीसरी कक्षा से मोनो एक्टिंग करती आ रही हूं. मैं थियेटर कर चुकी हूं. मेरी मां भी थियेटर आर्टिस्ट रही हैं. मैं क्यों हार मान जाऊं. अगर मेरे पास पैसे हैं, थोड़ी बहुत प्रॉपर्टी है. मैं सबकुछ तो इंडस्ट्री में नहीं लगा सकती ना. 

खुशी मुखर्जी बता चुकी हैं कि अपने ऐप से उन्होंने एक बार में लगभग 10 करोड़ रुपये तक कमा लिए थे. वो हार्ट अटैक, अंजल थुरई समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI