बिहार शिक्षक भर्ती 2025: 7279 पदों हेतु परीक्षा 29 जनवरी को संपन्न होगी

पटना

बीपीएससी ने राज्य के विशेष विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई। परीक्षा 29 जनवरी को होगी। भर्ती के लिए विज्ञापन 19 जून 2025 को जारी किया गया था। आयोग ने विशेष शिक्षा से जुड़े कुल 7,279 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें पहली से पांचवीं के लिए 5,534 पद, छठी से आठवीं के लिए 1,745 पदों पर नियुक्ति होगी।

आयोग ने खेल विभाग के अधीन बिहार खेल सेवा संवर्ग के 33 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। खेल विभाग में जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल), सहायक निदेशक (युवा) व व्याख्याता, जैसे कुल 33 पदों पर नियुक्ति को परीक्षा 29-30 जनवरी को आयोजित होगी।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुख्य परीक्षा 29-30 जनवरी को

आयोग ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होगी। आयोग ने 47 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए तीन अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। इसमें कुल 574 उम्मीदवार सफल हुए थे।

मेन्स के फॉर्म आज से भरें

बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन बुधवार से होगा। आयोग ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी जबकि 24 दिसंबर अंतिम तिथि है। बीपीएससी ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया था। 13,368 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए व 893 अभ्यर्थियों को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पदों के लिए सफल घोषित किया। 14,261 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है।

बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, पात्रता शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का भली-भांति अध्ययन कर लें। आवेदन से संबंधित सभी जानकारी, दिशा-निर्देश और अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc. bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें और समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।

admin

Related Posts

युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 6565 पदों पर होगी नियुक्ति

 नई दिल्ली रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है जिसके लिए…

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस