भारत दौरे पर पुतिन, जानें उनके चार-स्तरीय सुरक्षा घेरे और सुरक्षा की तकनीक

 नई दिल्ली
व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं. उनके भारत दौरे की घोषणा के बाद से इस बार एक बार फिर से चर्चा होने लगी है. इनमें बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस,  उच्च तकनीक के हथियारों से लैस अंगरक्षक, हमशक्ल व्यक्ति और भोजन चखने वाले लोगों की चर्चा शामिल है. इन सबसे सबसे अहम है उनका सुरक्षा घेरा जो 4 लेयर का होता है. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की एलीट सिक्योरिटी सर्विस को लेकर एक बार बियॉन्ड रशिया नाम की वेबसाइट ने खुलासा किया था. यह वेबसाइट टीवी-नोवोस्ती द्वारा संचालित होती है. 

ऐसा होता है 4 लेयर सिक्योरिटी घेरा
वेबसाइट का कहना है कि जब वह सार्वजनिक रूप से बाहर निकलते हैं, तो सुरक्षा के चार घेरे उन्हें घेर लेते हैं. जिनमें सबसे पहले उनके निजी अंगरक्षक होते हैं. वहीं दूसरे घेरा भीड़ के बीच होता है. यानी कुछ सुरक्षा कर्मी  भीड़ के बीच छिपे रहते हैं. तीसरा सिक्योरिटी पुतिन को उनके बॉडीगार्ड के साथ चारों ओर से घेरे रहता है. इसके अलावा आसपास की छतों पर स्नाइपर तैनात रहते हैं.

महीनों पहले दौरे वाली जगह पहुंच जाती है सीक्रेट टीम  
पुतिन की यात्रा से पहले, एक सीक्रेट टीमें महीनों पहले से ही उनके गंतव्य स्थान का निरीक्षण करती है. यह देखने के लिए कि वहां की जनता की प्रतिक्रिया कैसी होगी और क्या वह क्षेत्र खराब मौसम या प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित तो नहीं है. 

जहां भी वह ठहरने जा रहे हैं वहां का निरीक्षण किया जाता है बमों के दूरस्थ विस्फोट को रोकने के लिए जैमिंग उपकरण लगाए जाते हैं तथा तकनीशियन उस क्षेत्र में सेलफोन और अन्य उपकरणों की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी करते हैं.

निजी बॉडीगार्ड के पास होता है विशेष ब्रीफकेस
पुतिन ने निजी बॉडीगार्ड विशेष ब्रीफकेस से लैस होते हैं जो पुतिन की सुरक्षा के लिए ढाल का काम करते हैं. वे कवच-भेदी गोलियों से भरी रूस निर्मित 9 मिमी एसआर-1 वेक्टर पिस्तौल भी रखते हैं.

मिसाइलों से लैस काफिले के बीच चलते हैं पुतिन
सड़क पर पुतिन भारी बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले के बीच चलते  हैं. जिनमें एके-47, एंटी टैंक ग्रेनेड लांचर और पोर्टेबल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस कमांडो सवार रहते हैं. 

इस तरह जमीन और हवा कहीं से भी हमला होने की स्थिति में पुतिन की सिक्योरिटी उसका माकूल जवाब देने में सक्षम होती है. किसी भी घातक परिस्थिति से पुतिन को बचाकर निकाल लेना उनके सुरक्षा लेयर की मुख्य जिम्मेदारी होती है.

admin

Related Posts

खैबर पख्तूनख्वा में आतंक का तांडव: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस पर फायरिंग, 2 अफसर शहीद

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। बुधवार को डेरा इस्माइल खान जिले में विद्रोहियों ने यारिक पुलिस स्टेशन और…

‘योग्य मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य’: असम में एसआर पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

 गुवाहाटी असम में चल रही विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि असम में कराए गए विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी