2014 की याद ताज़ा! मोदी को ‘चायवाला’ कहकर कांग्रेस ने खुद के लिए खड़ा किया नया विवाद?

नई दिल्ली 
पीएम नरेंद्र मोदी का एक AI जनरेटेड वीडियो कांग्रेस के नेताओं की ओर से शेयर किया गया है, जिस पर बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए पीएम मोदी की कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि का मजाक बताया है और कहा कि ऐसा भद्दा मजाक कांग्रेस को भारी पड़ेगा। कांग्रेस की नेता रागिनी नायक और रेणुका चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक AI वीडियो शेयर किया था, जिसमें पीएम मोदी को चायवाले के रूप में दिखाया गया। यही नहीं उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर चाय बेचते दिखाया गया। भाजपा ने अब इस पर हमला बोलते हुए PM मोदी की ओबीसी पहचान से इसे जोड़ दिया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक ओबीसी और गरीब परिवार से आए शख्स को पीएम के तौर पर नहीं देख पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदारों को लगता है कि आखिर कोई कामदार कैसे प्रधानमंत्री बन सकता है। उसी कुंठा में ये लोग ऐसा कर रहे हैं और भद्दा मजाक बना रहे हैं। शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, ‘पहले रेणुका चौधरी ने संसद का अपमान किया। इसके बाद रागिनी नायक ने पीएम मोदी की बैकग्राउंड का मजाक बनाया है। ये लोग एक कामदार पीएम के सामने खड़े नहीं हो सकते। इसलिए उनका मजाक बना रहे हैं। पहले भी इन लोगों ने ऐसा किया था। 150 बार ये लोग पीएम मोदी को गाली दे चुके हैं। बिहार में उनकी मां तक को इन लोगों ने गाली दी थी।’

मणिशंकर ने 2014 में दिया था चायवाला बयान, पड़ गया था भारी
AI वीडियो में एक अंतरराष्ट्रीय मंच दिखाना और उसमें पीएम मोदी को चायवाले के रूप में पेश करना कांग्रेस को भारी पड़ सकता है। इस वीडियो ने 2014 की याद दिला दी है, जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के बैकग्राउंड का मजाक बनाया था। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठकों में चाय बेचने के लिए नरेंद्र मोदी आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। इस पर खूब बवाल हुआ था और इसे कांग्रेस की एक गलती माना गया था। अब तक देखा गया है कि पीएम मोदी पर निजी हमले करने का नुकसान ही हुआ है। ऐसी स्थिति में इस तरह का वीडियो कांग्रेस के खिलाफ भाजपा को फिर से एक मुद्दा थमा सकता है। वह भी तब जबकि भाजपा पीएम मोदी को एक ओबीसी नेता के तौर पर प्रस्तुत करती रही है।

admin

Related Posts

‘ममता बनर्जी बनें चेहरा’, राहुल गांधी पर उठे सवाल; मनमोहन सिंह के पूर्व सहयोगी की बड़ी सलाह, TMC का समर्थन

नई दिल्ली भारतीय राजनीति में इस समय पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पास एक चेहरा प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मौजूद है। लेकिन सामने की तरफ बिखरा हुआ विपक्ष राहुल…

अय्यर के बोल से सियासी हलचल: नेहरू-राजीव का समर्थन, राहुल पर सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने खुलकर कहा है कि वह राहुलवादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं हैं। उन्होंने राहुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा