बिहार बोर्ड हाई-टेक: 10वीं व 12वीं परीक्षार्थियों के लिए AI चैटबोट की शुरुआत

 पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने परीक्षा प्रणाली में कई सुधारों के बाद अब विद्यार्थियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत समिति की वेबसाइट biharboardonline.com पर जल्द ही बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबोट उपलब्ध कराया जाएगा। टबोट पर ‘हैलो’ लिखते ही एआई उनका गाइड बनकर जानकारी देने लगेगा। विद्यार्थी जिस भाषा में प्रश्न पूछेंगे, एआई उसी भाषा में सटीक और त्वरित उत्तर देगा। इससे उन्हें परीक्षा संबंधी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। बोर्ड की ओर से यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है। समिति के अनुसार जनवरी से यह चैटबोट वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ 2026 की इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।

बिहार बोर्ड आगामी वर्ष से परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करेगा। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को चैटबोट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड एआई का इस्तेमाल दो पहलुओं से करेगा। पहला परीक्षाओं में किसी तरह की धांधली रोकने के लिए किया जाएगा। इसमें नाम बदलकर फॉर्म भरने, फोटो या जन्मतिथि में गड़बड़ी करने जैसे मामलों में फर्जीवाड़े की पहचान एआई की मदद से की जा सकेगी। दूसरा उपयोग विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए होगा। बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक त्वरित और विश्वसनीय सूचना प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें अफवाहों या गलत सूचनाओं पर निर्भर न रहना पड़े। बोर्ड का मानना है कि इससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि होगी। परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर सभी चीजों में एआई की मदद से जांच की जाएगी।

चैटबोट से ये लाभ होगा

●परीक्षा की तिथि, समय सारिणी, इससे संबंधित अन्य जानकारी

●ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया का चरणबद्ध मार्गदर्शन

●शुल्क संरचना और भुगतान करने के तरीके

●छात्रवृत्ति और बोर्ड से संबंधित अन्य जानकारियां

● समिति की वेबसाइट पर जनवरी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबोट की सुविधा मिलेगी

● बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी सुलभ और विश्वसनीय जानकारी

● छात्रों को परीक्षा, परिणाम, तैयारी आदि से सम्बंधित जानकारी देगा चैटबोट

क्या है एआई चैटबोट

एआई चैटबोट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर बात चीत करता है। यह पूछे गए सवालों का त्वरित जवाब देता है। इन्हें ग्राहक सेवा, बिक्री और सूचना प्रदान करने जैसे कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

 

admin

Related Posts

युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 6565 पदों पर होगी नियुक्ति

 नई दिल्ली रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है जिसके लिए…

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस