एसआईआर पर पवन खेड़ा का बयान—कांग्रेस ने बहुत पहले ही चेताया था

नई दिल्ली
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसपर कांग्रेस पार्टी बहुत पहले सवाल उठाती रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बात करते हुए कहा, "हम बिहार चुनाव से बहुत पहले एसआईआर पर सवाल उठा चुके हैं। कर्नाटक में सबूत के साथ बहुत कुछ बता चुके हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में सबूत पेश कर चुके हैं, लेकिन अब तक चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं आया है। एसआईआर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। आज बंगाल भाजपा को भी समझ में आ रहा है कि एसआईआर में क्या मुद्दे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता इस पर क्या बोलना चाहते हैं।" पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर पवन खेड़ा ने कहा, "पश्चिम बंगाल का चुनाव आने दीजिए, फिर उस पर चर्चा होगी। अभी पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। हर राज्य की अपनी-अपनी रणनीति है, क्योंकि हर राज्य की परिस्थिति अलग-अलग है।"
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीटिंग में कांग्रेस नेता शशि थरूर के शामिल नहीं होने पर पवन खेड़ा ने कहा, "शशि थरूर बैठक में आए या फिर नहीं आए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई स्टोरी बनती है।"
कर्नाटक में कांग्रेस शासित सरकार में नेतृत्व को लेकर हो रही खींचतान पर पवन खेड़ा ने कहा, "कर्नाटक में इतने सालों से एकजुटता के साथ काम हो रहा है। दबाव की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी आपस में मिलते ही रहते हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात पर कोई बड़ी बात नहीं है।"
पवन खेड़ा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद मोहम्मद रमजान के चुनाव पर दिए हालिया बयान पर कहा, "यह उनका अपना विचार होगा। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी भी सवाल उठा रही है; अब उसका जवाब वह देंगे या कोई और देगा।"
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के पीएम मोदी पर दिए हालिया बयान को लेकर पवन खेड़ा ने कहा, "मोहन भागवत और पीएम मोदी दोनों लोगों को एक-दूसरे की जरूरत है। दोनों लोगों की उम्र 75 वर्ष से ऊपर हो गई है और वे सोच रहे हैं कि कहीं दूसरा उनकी रिटायरमेंट घोषणा न कर दे। ऐसे में वे एक-दूसरे को प्रसन्न रखना चाहते हैं। देश को दोनों लोगों की बातों से कोई मतलब नहीं है।"

admin

Related Posts

संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी घोषित, लेकिन विवाद के चलते सोशल मीडिया से हटाई गई लिस्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन विवादों की भेंट चढ़ गया है। शहर अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा मंगलवार को घोषित की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!