ईश्वरन का T20 शतक और बढ़ी उम्मीदें; टेस्ट चयन पर अश्विन ने गंभीर–अगरकर को घेरा

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठते रहे हैं। आरोप लग रहे कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के बजाय आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चुना जा रहा। टेस्ट के लिए स्पेशलिस्ट के बजाय कामचलताऊ ऑलराउंडरों को ठूसा जा रहा है। प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ी ऑलराउंडर की हैसियत से जगह पा रहा लेकिन उससे या तो बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं कराई जा रही या बहुत ही कम। इस बीच दिग्गज पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने चयन प्रक्रिया पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन ने टी20 में शतक जड़ दिया है, अब तो वह टेस्ट मैच खेलेंगे ही।
 
अभिमन्यु ईश्वरन ने कभी आईपीएल नहीं खेला। घरेलू क्रिकेट में वह लंबे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल का ये ओपनर रणजी ट्रॉफी में साल दर साल खूब रन बरसा रहा लेकिन उसे टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा। कई बार वह भारत के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बनते रहे हैं लेकिन बेंच ही गर्म करते रहे हैं। 109 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 47.85 के शानदार औसत से 8136 रन बनाने, कई बार स्क्वाड का हिस्सा बनने के बावजूद वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए तरस गए हैं।

कभी आईपीएल न खेलने वाले ईश्वरन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में 130 रन की जबरदस्त पारी खेलकर दिखाया है कि उनमें तेजी से रन बनाने और हर फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है। हालांकि उस मैच में बंगाल की जीत नहीं हुई लेकिन ईश्वरन की पारी ने सबका ध्यान खींचा है। ईश्वरन को लेकर अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति, मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के रवैये पर कटाक्ष करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि अब चूंकि इस खिलाड़ी ने टी20 में शतक जड़ दिया है तो आखिरकार टेस्ट टीम के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर अश्विन ने कहा, 'अभिमन्यु ईश्वन ने अब टी20 में भी शतक जड़ दिया है। अब हम उन्हें निश्चित तौर पर देखेंगे (टेस्ट में)। चूंकि उन्होंने टी20 में रन बनाए हैं तो अब हम निश्चित तौर पर उन्हें टेस्ट टीम में देखेंगे।'

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को मौका मिला लेकिन ईश्वरन इंतजार ही करते रहे।

इसे लेकर ईश्वरन का सार्वजनिक तौर पर दर्द भी छलक चुका है। अक्टूबर में रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'हां, ये कभी-कभी चुभता है। आप अपनी सारी कोशिश कर लेते हैं, कड़ी ट्रेनिंग करते हैं, और सपना होता है कि आप खेलें, अच्छा प्रदर्शन करें और जीत में योगदान दें। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास एक सॉलिड सपोर्ट सिस्टम है- मेरा परिवार, मेरे दोस्त और कोच। वे मुझे जमीन से टिके रहने और हौसला बनाए रखने में मदद करते हैं।'

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए