महाराष्ट्र निकाय चुनाव रिजल्ट की नई तारीख तय, घोषणा 21 दिसंबर को

मुंबई 

महाराष्ट्र में हो रहे निकाय चुनावों के शेड्यूल में राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है. अब सभी नगर परिषद-नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम 21 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. पहले ये नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होने थे, लेकिन कुछ सीटों पर मतदान की तारीख आगे बढ़ने के कारण पूरी प्रक्रिया को एक साथ करने का फैसला लिया गया है.

महाराष्ट्र में कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के खिलाफ कोर्ट में चल रही अपीलों की वजह से 24 नगर परिषदों-नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर चुनाव की तारीख बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी थी. वहीं बाकी सभी जगहों पर पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक आज यानी 2 दिसंबर को ही मतदान हो रहा है.

क्यों टालना पड़ा निकाय चुनाव?

राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा की थी. लेकिन, जिन सीटों पर उम्मीदवारों ने जिला अदालत में अपील की थी और फैसला 23 नवंबर या उसके बाद आया, वहां चुनाव टालना पड़ा.

कानून के अनुसार अगर अध्यक्ष पद पर अपील थी तो पूरे निकाय (अध्यक्ष सहित सभी सदस्य) का चुनाव एक साथ होगा, और अगर सिर्फ सदस्य पद पर अपील थी, तो सिर्फ उसी वार्ड का चुनाव बाद में कराया जाएगा.

चुनाव आयोग ने क्या बताई नई तारीख?

नई तारीखों वाला संशोधित कार्यक्रम सिर्फ इन्हीं प्रभावित सीटों के लिए है. इसके तहत नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक रखी गई है. उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह 11 दिसंबर को जारी होंगे. मतदान 20 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा और मतगणना अगले दिन 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी.

जिन 24 नगर निकायों में अध्यक्ष पद सहित पूरा चुनाव 20 दिसंबर को होगा, उनमें ठाणे जिले की अंबरनाथ, अहमदनगर जिले की कोपरगांव, देवळाली प्रवरा, पाथर्डी और नेवासा, पुणे जिले की बारामती और फुरसुंगी-उरूळी देवाची, सोलापुर की अनगर और मंगळवेढा, सातारा की महाबळेश्वर और फलटण, छत्रपती संभाजीनगर की फुलंब्री, नांदेड़ की मुखेड और धर्माबाद, लातूर की निलंगा और रेणापूर, हिंगोली की बसमत, अमरावती की अंजनगांव सुर्जी, अकोला की बाळापूर, यवतमाल की यवतमाल, वाशिम की वाशिम, बुलढाणा की देऊलगांव राजा, वर्धा की देवली और चंद्रपुर की घुग्घूस शामिल हैं.

इनके अलावा 76 नगर निकायों के 154 सदस्य पदों पर भी मतदान 20 दिसंबर को ही होगा. इनमें सबसे ज्यादा सीटें बदलापुर और तळेगांव दाभाड़े की छह-छह, परली की पांच, सिन्नर, खामगाव और अंबेजोगाई की चार-चार हैं. भुसावळ, पैठण, उदगीर, कामठी और हिंगणघाट जैसी जगहों पर भी तीन-तीन और चार-चार वार्डों का चुनाव टला है.

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को नया कार्यक्रम तुरंत लागू करने के निर्देश दे दिए हैं. जिन इलाकों में 2 दिसंबर को वोटिंग होनी है, वहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की सही तारीख जरूर जांच लें ताकि उनका वोट न छूटे.

admin

Related Posts

समुद्र में सोमाली डाकुओं की वापसी, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी रही निष्क्रिय

वॉशिंगटन  अमेरिका और ईरान के तनाव के कारण होर्मुज बंद है. वहीं जो जहाज लाल सागर से गुजर रहे हैं उनके ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है. यमन के तट…

होर्मुज संकट का स्थायी हल, 2000 मेगावाट बिजली से घर-घर रोशनी, LPG और तेल की आपूर्ति सुरक्षित

मुंबई ईरान जंग के चलते होर्मुज स्‍ट्रेट से तेल और गैस लदे जहाजों का आना-जाना बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इससे दुनियाभर में एनर्जी क्राइसिस जैसे हालात पैदा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची