टी20 में धमाका: वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 14 साल में किया तीसरा शतक

 कोलकाता
 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फ‍िर गर्दा उड़ा दिया है. वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में शतक ठोक दिया. उन्होंने 58 गेंद में करियर का तीसरा टी20 शतक पूरा किया.

वैभव ने 61 गेंद में सात छक्कों और 7 चौकों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी से बिहार ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में  पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम के सामने तीन विकेट पर 176 का स्कोर बनाया.

सूर्यवंशी इस शतक के साथ दुनिया के पहले टीनेजर (किशोर) बन गए, जिन्होंने 14 की उम्र में तीन टी20 शतक जड़े हों. उन्होंने अभी महज 16 ही टी20 मैच खेले हैं. वैभव ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाया. इसके साथ ही वैभव ने अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है. वह सिर्फ 14 साल 250 दिन की उम्र में SMAT में शतक लगाने वाले सबसे युवा बैटर भी बन गए. 

इस फॉर्मेट मे बिहार के लिए यह उनका पांचवां ही मैच था. वैभव ने इससे पहले आईपीएल 2025 में शतक लगाकर कमाल किया था. फिर एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ भी शतक बनाया था. इस मुकाबले में 144 रन उनके बल्ले से आए थे जो टी20 फॉर्मेट में उनका हाइएस्ट स्कोर है. 

वैभव का सबसे स्लो टी20 शतक कौन सा है? 

वैसे यह वैभव का यह सबसे धीमी शतक रहा. उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में यूएई के खिलाफ 32 गेंद में ही सैकड़ा पूरा कर लिया. यह संयुक्त रूप से भारतीय बल्लेबाजों में तीसरा सबसे तेज शतक रहा. तब कतर में आयोजित राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान वैभव को पहली बार इंडिया A कैप मिली थी. उस पारी में वैभव क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को चुनौती देने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वो अंततः 42 गेंदों पर 144 रन बनाकर 13वें ओवर में आउट हुएः उनकी पारी में 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे़ यानी 42 में से 26 गेंदों पर बाउंड्री लगी, जिनमें से कई तो स्टेडियम से बाहर तक गईंः 

दरअसल, उनके 144 में से 134 रन (93.05%) बाउंड्री से आए, और T20 मैच में चौकों-छक्कों से इतने रन बनाना इतिहास में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने इससे बेहतर किया हैः इसी दौरान 14 वर्षीय सूर्यवंशी दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज बने, जिन्होंने 35 गेंदों या उससे कम में दो T20 शतक लगाए हों, वैभव ने इससे पहले आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35 गेंद में सेंचुरी कंपलीट की थी. 

पूरे 20 ओवर रही वैभव की बल्लेबाजी
 महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की. उनके अलावा बाकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं जुटा पाए जिससे बिहार की टीम 200 रन तक नहीं पहुंच सकी. सूर्यवंशी के बाद आकाश राज 26 रन के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे. वैभव ने राजवर्धन हंगरगेकर, जलज सक्सेना, अर्शिन कुलकर्णी जैसे गेंदबाजों के सामने यह शतक ठोका. 

रोचक बात यह है कि वैभव के कर‍ियर की 16 पारियों में सूर्यवंशी के तीनों T20 शतक तीन अलग-अलग टीमों के लिए आए हैं. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को तब चौंका दिया, जब उन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में तूफा शतक जड़ दिया था. इस पारी के साथ वह लीग के इतिहास में सबसे तेज भारतीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. 

किशोरावस्था में सबसे अधिक T20 शतक
3 – वैभव सूर्यवंशी (16 पारियां)*
2 – गुस्ताव मैकियॉन (11 पारियां)
2 – आयुष म्हात्रे (10 पारियां)

वैभव के नाम हैं ये भी कीर्तिमान 

    वैभव ने IPL 2025 ऑक्शन में इतिहास रचा, जब 13 साल की उम्र में वे IPL कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

    इससे पहले वह भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके थे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में 58 गेंदों पर शतक लगाया था, वह ACC अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 44 की औसत से 176 रन बनाए थे. 

    सूर्यवंशी के नाम एक ट्रिपल सेंचुरी (नाबाद 332 रन) भी दर्ज है, जो उन्होंने बिहार के अंडर-19 रंधीर वर्मा टूर्नामेंट में बनाई थी. 

 

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह