चाचा-पति और भाई के मार्गदर्शन को निहारिका ने बताया अमूल्य

मुंबई
 अभिनेत्री और निर्माता निहारिका कोनिडेला ने अपने दमदार अभिनय और प्रोडक्शन से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और परिवार से मिलने वाले समर्थन के बारे में खुलकर बातें की हैं। अभिनेत्री ने बताया कि परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। खासतौर से उनके चाचा पवन कल्याण और भाई राम चरण ने उनके सफर को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईएएनएस ने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा कि उनके परिवार, खासकर पवन कल्याण और राम चरण, उनके करियर में कितने महत्वपूर्ण हैं, तो इसके जवाब में निहारिका ने कहा, ''उनके समर्थन से मुझे असाधारण सी ताकत मिलती है। मुझे पता है कि वे दोनों बिना ज्यादा कुछ बोले भी मेरे लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।'' निहारिका ने साझा किया कि वह पवन कल्याण और राम चरण से अपने जीवन में काफी कुछ सीख हासिल करती हैं। 

उन्होंने कहा, ''उनके अनुभव, उनके काम करने का तरीका, और पेशेवर अनुशासन मेरे लिए हमेशा एक उदाहरण बनकर सामने आते हैं। उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अमूल्य है और इसे मैं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाती हूं।''
आईएएनएस से बात करते हुए निहारिका ने बताया कि उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सम्मानित है और इस कारण कभी-कभी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें हर कदम पर दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

उन्होंने कहा, ''मैं इस दबाव को नकारात्मक रूप में नहीं देखती। मैं इसे अपनी मेहनत और करियर में आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा की तरह महसूस करती हूं। हर बार जब मैं किसी फिल्म के सेट पर जाती हूं या कोई फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला लेती हूं, वह हमेशा इस विचार के साथ काम करती हूं कि मुझे अपने परिवार को गर्व महसूस कराना है।''

निहारिका ने कहा, ''मुझे फैंस ने हमेशा अपने परिवार की तरह प्यार दिया है। मुझे पहले से ही एक बड़ा सहारा और सुरक्षा का अनुभव दिया। जब एक कलाकार को ऐसा प्यार मिलता है, तो वह अपने काम में और भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है। मैं इस प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।''

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय