छात्रों के लिए खुशखबरी, दिल्ली सरकार देगी प्रमुख एग्जाम्स की फ्री कोचिंग

 नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. अब राजधानी के सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चे बड़े एग्जाम की तैयारी बिना किसी फीस के कर सकेंगे. यह सुविधा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत दी जा रही है.शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार जेईई, नीट, सीएलएटी, सीए और सीयूईटी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए 2,200 सरकारी स्कूलों के होनहार छात्रों को मुफ्त पेशेवर कोचिंग उपलब्ध कराएगी.

छात्रों के सपनों को पूरा करना मकसद
सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस मिशन का मकसद सिर्फ पढ़ाई नहीं है, बल्कि छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करना,उनके भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और दिल्ली के स्कूलों को भविष्य के हिसाब से और मजबूत बनाना है. यह कदम उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जिनके पास अच्छी कोचिंग का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती, लेकिन सपने बड़े होते हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके करियर की दिशा में आगे बढ़ाना, उनकी भावनात्मक सेहत का ध्यान रखना और सरकारी स्कूलों को भविष्य के लिए और बेहतर बनाना है.

दिल्ली के हर बच्चे को बराबरी का मौका देने का प्रयास
सरकार का मानना है कि कई प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक स्थिति के कारण कोचिंग नहीं ले पाते. इस योजना के जरिए इन छात्रों को विशेषज्ञ ट्रेनिंग, स्टडी सपोर्ट और काउंसलिंग प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसे “दिल्ली की सरकारी शिक्षा में बड़ा बदलाव” बताया.

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को हुई CET-2025 परीक्षा में 62,000 छात्र शामिल हुए थे. इसकी काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और 26 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई है. मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा सिर्फ अंकों पर नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, सम्मान और मानवता पर भी आधारित होनी चाहिए. इसलिए सरकार स्कूलों में AI-सक्षम स्मार्ट क्लासरूम और मानव-केंद्रित शिक्षा मॉडल विकसित कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मिशन योग्यता के आधार पर छात्रों को आगे बढ़ाने, उनकी मानसिक भलाई का ध्यान रखने और दिल्ली के हर बच्चे को बराबरी का मौका देने का प्रयास है.

admin

Related Posts

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 64 पदों पर नौकरी का मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

देहरादून  सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 64 पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल