महादेव शो फेम सोनारिका मां बनने की खुशी में पति संग शेयर करती नजर आईं

मुंबई 
      
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपना खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. तस्वीरों में वो अपने पति विकास पराशर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

लंबे समय के रिश्ते के बाद की शादी

सोनारिका ने 2022 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में एक ग्रैंड वेडिंग की और सात जन्मों के बंधन में बंधे.

अब अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर पेरेंटहुड में कदम रखने की खुशी वे खुले दिल से अपने फैंस के साथ बांट रहे हैं. सोनारिका की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है. फोटोशूट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दिसंबर लिखा. फोटोज में सोनारिका ब्लैक टॉप-पायजामा में बेहद स्टाइलिश लगीं. वेवी हेयर के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया.

मैटरनिटी शूट ने जीता फैन्स का दिल

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में सोनारिका और विकास बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. पति ने उनका बेबी थामा तो वहीं माथे पर किस भी किया. इन तस्वीरों में सोनारिका का प्रेग्नेंसी ग्लो, रोमांटिक पोज और कपल की बॉन्डिंग साफ झलकती है. कमेंट सेक्शन में फैंस और जानी-मानी टीवी हस्तियां उन्हें प्यार, दुआएं और बधाइयां दे रही हैं.

इंडस्ट्री से दूर सोनारिका

सोनारिका भदौरिया टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती और देवी आदी शाक्ति की भूमिका के लिए सराहा गया. इसके बाद वे ‘दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम-अनारकली’, ‘इश्क में मरजावां’ और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. 

टीवी के अलावा उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेन्स और एक्टिंग स्किल की वजह से सोनारिका ने जल्दी ही एक मजबूत फैन बेस बना लिया. हालांकि अब वो शोबिज से दूर हैं. सोनारिका ने शादी के बाद से ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. वो पेरेंट क्लब में शामिल होने को बेकरार हैं. एक्ट्रेस लगातार इंस्टा पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी खूबसूरत जर्नी दिखाती रहती हैं.

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक