सदन में शांति की दरकार: कंगना रनौत ने विपक्ष से सहयोग की कही बात

नई दिल्ली 
लोकसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ और सोमवार को कई बार स्थगित कर दिया गया। विपक्ष ने सदन में एसआईआर और प्रदूषण के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष से अपील की है कि वे सदन की कार्यवाही को सही तरीके से चलने दें। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पहले तो हमें खुशी है कि शीत सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन हम विपक्ष से अपेक्षा करते हैं कि वे सदन को चलने दें। अगर सदन चलने देंगे तो ज्यादा बिल पेश हो पाएंगे, ज्यादा डिस्कशन हो पाएगा, लेकिन देखते हैं कि वे आगे सदन चलने देते हैं या ऐसे ही हुडदंग मचाते हैं।"
एसआईआर पर भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, "एसआईआर चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, जो एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। एसआईआर का मामला न्यायालय के अधीन है। क्या संसदीय प्रक्रियाओं के तहत सदन में ऐसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है?" उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव के दौरान उन्हें एक भी मतदाता ऐसा नहीं मिला, जिसने ये कहा हो कि उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। एसआईआर के जरिए तो लोगों के साथ जोड़ने का काम हो रहा है।
बता दें कि पीएम मोदी ने भी सत्र शुरू होने से अपील की थी कि विपक्ष सदन की प्रक्रिया को अच्छे से चलने दें। उन्होंने कहा था कि चाहे कोई भी पार्टी हो, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नई पीढ़ी के सांसदों और पहली बार संसद में चुनकर आए लोगों को सार्थक अवसर मिलें। यह शीतकालीन सत्र राष्ट्र को और भी तेज गति से आगे ले जाने के हमारे प्रयासों को नई ताकत देगा।
उन्होंने आगे कहा कि संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इस मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। विपक्ष भी अपना दायित्व निभाए और ऐसे मुद्दे उठाए जो कुछ लोगों के लिए हों। वे अपनी पराजय की निराशा से बाहर आएं, लेकिन दुर्भाग्य है कि एक-दो दल तो ऐसे हैं जो अपनी पराजय भी नहीं पचा पाते हैं।
बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलने वाला है। सरकार इस बार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पास कराना चाहती है। इसमें एटॉमिक एनर्जी, दिवाला कानून बिल, राष्ट्रीय राजमार्ग और सिक्योरिटीज मार्केट समेत कई विधेयक शामिल हैं।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: सवर्ण चेहरे पर दांव खेल सकती है BJP, भदौरिया-कांतदेव चर्चा में

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार बीजेपी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पार्टी के…

बंगाल में बदल रहे सियासी समीकरण? फलता के नतीजे ने TMC की चिंता बढ़ाई

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजों ने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबांशू पांडा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान