सागर में भीषण दुर्घटना: मजदूरी से लौट रहे तीन युवक बोलेरो की टक्कर में हुए मौत के शिकार

सागर
रहली-ढाना रोड पर शनिवार रात मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जाकर बोलेरो भी पलट गई। आरोपित कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब पौने नौ बजे रहली के वार्ड क्रमांक पांच निवासी 50 वर्षीय किशन अहिरवार, हर्रा निवासी 45 वर्षीय दीना अहिरवार और पथरिया दमोह निवासी 56 वर्षीय मथुरा मोटर साइकिल से रहली की ओर जा रहे थे, तभी ढाना के पास सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 15 सीए 8033 ने बाइक को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद बाइक में सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। वहीं बाइक से टकराने के बाद बोलेरो भी आगे जाकर पलट गई।
 
बोलेरो से उतरकर आरोपित चालक मौके से भाग गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को देख तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण खून अधिक बह गया। मौके पर ही किशन और मथुरा ने दम तोड़ दिया, जबकि दीना की हालत नाजुक थी, जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से सागर पहुंचाया गया। बीएमसी में परीक्षण उपरांत डाक्टरों ने दीना को भी मृत घोषित कर दिया।

सागर से लौट रहे थे मृतक
तीनों मृतक सागर के साबूलाल मार्केट के पास भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। रोज की तरह वह मजदूरी कर एक ही बाइक से रहली लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रविवार सुबह पुलिस ने बीएमसी में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाशा जा रहा है। वहीं बोलेरो की भी जानकारी निकलवाई जा रही है।

admin

Related Posts

मादक पदार्थ चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सवा 2 लाख का माल बरामद

क्राइम ब्रांच ने इंद्रानगर इलाके से आरोपी को दबोचा भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास अवैध रूप से रखी चरस…

लंबी कतारों से छुटकारा: MP में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ, अब रजिस्ट्रेशन आसान

भोपाल मध्य प्रदेश में सुशासन और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब देश के किसी भी कोने में बैठकर मध्य प्रदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती