लाल किला विस्फोट मामले में कार्रवाई तेज, डॉ. मुजम्मिल सहित सभी आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई

नई दिल्ली

पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है. लाल किला कार ब्लास्ट और कुख्यात ‘व्हाइट कॉलर टेररिज़्म मॉड्यूल’ के सभी आरोपियों की NIA रिमांड को कोर्ट ने 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. एनआईए टीम सभी संदिग्धों को कोर्ट से अपने साथ ले गई, जहां पूरे मॉड्यूल की फंडिंग, प्लानिंग और विदेशी लिंक की जांच तेज की जाएगी. प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना की अदालत ने डॉ. मुजम्मिल गनी, अदील राथर, शाहिना सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे सहित सातों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया. इन सभी को पहले भी 10 दिन की रिमांड पर भेजा गया था. NIA अब इस मॉड्यूल की ‘व्हाइट कॉलर’ रणनीति, हाई-एंड नेटवर्क और स्लीपर सेल कनेक्शनों की तह तक जाने की तैयारी में है.

कौन हैं ये चारों आरोपी?

चारों आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल शकील गनई (पुलवामा, जम्मू और कश्मीर), डॉ. आदिल अहमद राथर (अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर), डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) और मुफ्ती इरफान अहमद वागय (शोपियां, जम्मू और कश्मीर) शामिल हैं।

NIA की शुरुआती जांच के मुताबिक, इन सभी आरोपियों ने दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले की प्लानिंग करने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई, जिसके नतीजे में कई बेगुनाह लोगों की मौत हो गई और कई दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

10 डॉक्टरों से पूछताछ

एनआईए ने बुधवार को लखनऊ और सहारनपुर में 10 डॉक्टरों से पूछताछ की। इनमें चार डॉक्टरों से लखनऊ और छह डॉक्टरों से सहारनपुर की देवबंद यूनिट ने पूछताछ की गई है।
आदिल और शाहीन को लेकर जाएगी यूनिवर्सिटी

आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल शकील की निशानदेही के बाद अब एनआईए डॉ. आदिल अहमद और डॉ. शाहीन सईद को भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में लेकर जाएगी। जांच में सामने आया है कि आदिल और उमर नबी कई वर्षों से परिचित थे। आदिल कई बार उमर से मिलने के लिए विश्वविद्यालय आया और उसके छात्रावास स्थित फ्लैट में ठहरा। इसी दौरान उसकी पहचान मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद से कराई गई।

 

admin

Related Posts

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: चिड़ियाघर में शुरू होगी कियोस्क टिकटिंग सुविधा

नई दिल्ली चिड़ियाघर घूमने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अब टिकट खरीदना आसान होने जा रहा है। अगर किसी ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक…

राशन कार्ड नियमों में बदलाव, पात्रता बढ़ी; 7.72 लाख अपात्र नाम सूची से हटाए गए

 नई दिल्ली  दिल्ली में अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा सरकार ने बढ़ा दी है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई