विराट का अगला शतक रच देगा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। विराट कोहली की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज सीरीज में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक नहीं बल्कि 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। इन दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को किंग कोहली मात्र एक शतक के साथ तोड़ देंगे। यह दो रिकॉर्ड है किसी भी फॉर्मेट में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक का और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी का।
 
बात एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो फिलहाल विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 51 शतक टेस्ट में लगाए हैं। वहीं वनडे में ये कारनामा विराट कोहली ने किया है। रन मशीन विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में 1 भी शतक लगाते हैं तो वह क्रिकेट के इतिहास में एक फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
वहीं दूसरा रिकॉर्ड है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का। सचिन तेंदुलकर समेत विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक जड़े हैं। सचिन और वॉर्नर तो अब रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास उनसे आगे निकलने का शानदर मौका है। विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक ठोकते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

admin

Related Posts

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या एक बार फिर इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल की शुरुआत होने वाली है. मैदान के खिलाड़ी चौके-छक्के उड़ाते दिखाई देंगे. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम…

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय